
इंदौर. भवनों और वृक्षों पर लकदक करती लाइटिंग। चमचमाती सड़कें। पकवानों की सुगंध...हां ऐसा ही माहौल है अहिल्यानगरी का। 8 से 10 जनवरी तक आयोजित 17वें प्रवासी भारतीय सम्मेलन के लिए इंदौर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। रविवार से ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजन शुरू हो गया। सम्मेलन में 9 जनवरी को पीएम मोदी आएंगे. आइबी के हाई अलर्ट पर एसपीजी ने पीएम की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है.
पहले दिन युवा सम्मेलन हो रहा है। इसमें प्रवासियों के योगदान और भविष्य के लिए विकास में सहयोग पर चर्चाएं होंगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 9 जनवरी को शिरकत करेंगे। आयोजन के मुख्य अतिथि गुयाना के राष्ट्रपति मोहम्मद इरफान अली और सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिकाप्रसाद संतोखी होंगे।
पीएम मोदी 4 घंटे इंदौर में रहेंगे। उनकी यात्रा को लेकर आइबी का हाई अलर्ट है। एसपीजी ने कड़ी व्यवस्था की है। 10 जनवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समापन करेंगी। वे इस दिन दुनिया के देशों में बसे प्रवासी भारतीयों में 27 प्रवासियों के विभिन्न क्षेत्रों में योगदान के लिए उन्हें सम्मानित करेंगी।
8 जनवरी युवा सम्मेलन
पहला सत्र: शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ऑस्ट्रेलिया की संसद सदस्य जेनिथा मेस्क्रेनेसा। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, एस.जयशंकर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह शामिल हुए।
दूसरा सत्र: प्लेनरी सेशन: नवाचार व नई तकनीक में प्रवासी युवाओं की भूमिका।
तीसरा सत्र: मध्यप्रदेश में आर्थिक और औद्योगिक संभावनाएं। इसमें अलग-अलग सेक्टर पर बातचीत। शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम।
9 जनवरी: प्रवासी भारतीय दिवस
● प्रधानमंत्री दोनों राष्ट्रपति से चर्चा करेंगे। विभिन्न क्षेत्रों में आपसी समझौते पर करार होंगे।
शुभारंभ सत्र: सुबह 10 बजे पीएम नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में शुभारंभ होगा। गुयाना व सूरीनाम के राष्ट्रपति मुख्य अतिथि रहेंगे। डाक टिकिट सुरक्षित जाएं-प्रशिक्षित जाएं का विमोचन होगा।
दूसरा सत्र: विजन-2047- अमृत काल में भारतीय हेल्थ केयर ईको सिस्टम को विकसित करने में प्रवासियों की भूमिका।
10 जनवरी: प्रवासियों का होगा सम्मान
पहला सत्र: भारतीय कामकाजी नागरिकों की ग्लोबल मोबेलिटी में प्रवासियों की भूमिका। अतिथि केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान और मॉरीशस की मंत्री फजिला जीवा।
दूसरा सत्र: इस सत्र में मुख्य अतिथि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होंगी। वे उत्कृष्ट योगदान के लिए 27 प्रवासियों को सम्मानित करेंगी। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मौजूद रहेंगे।
खास-खास
● क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व में 5 पुरस्कार उत्तर प्रदेश, 3-3 केरल, गुजरात, तामिलनाडू, 2-2 पंजाब, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, 1-1 आंध्रप्रदेश, जम्मू-कश्मीर, छग को मिलेगा।
● 29 राष्ट्र के काउंसलेट, मंत्रीमंडल सदस्य व अन्य अतिथि आएंगे।
● ब्राजील, क्रोएशिया, डेनमार्क, सूडान को पहली बार प्रतिनिधित्व।
● मलेशिया, मॉरीशस, पनामा के मंत्रीमंडलीय प्रतिनिधि मंडल आएंगे।
● गुयाना, सूरीनाम, कनाडा, मॉरीशस, मलेशिया, मालद्वीव, म्यानमार, ऑस्टेलिया और ब्राजील सहित अनेक देशों से द्विपक्षीय व्यापार समझौते किए जाएंगे।
Published on:
08 Jan 2023 10:58 am
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
