इधर, सांसद शंकर लालवानी, विधायक महेंद्र हार्डिया, रमेश मेंदोला, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, सभापति मुन्नालाल यादव, आइडीए के पूर्व अध्यक्ष मधु वर्मा, एमआइसी मेंबर राजेंद्र राठौर, निरंजन सिंह चौहान, राजेश उदावत, नंदकिशोर पहाडिय़ा, जीतू यादव, अश्विनी शुक्ला, प्रिया डांगी, मनीष शर्मा, राकेश जैन सहित पार्षदों ने अपने-अपने क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया गया। पलासिया चौराहा, एबी रोड, ग्रेटर कैलाश रोड, परदेशीपुरा चौराहा, पाटनीपुरा, एलआइजी, अटल द्वार, बड़ा गणपति, गणेशगंज, एमजी रोड, ङ्क्षजसी चौराहा, पलासिया हरिजन कॉलोनी, 56 दुकान, अमर टेकरी, विकास नगर और भंवरकुआं आदि जगहों पर इन जनप्रतिनिधियों ने झाड़ू लगाकर सफाई की। इसके साथ ही लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई और नुक्कड़ नाटक से सफाई का संदेश दिया गया। इसके साथ ही लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई और नुक्कड़ नाटक से सफाई का संदेश दिया गया।