29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चौथी कोशिश में स्कीम-155 आबाद, 138 मध्यम वर्गीय परिवारों की लगी लाॅटरी, मिला आशियाना

आइडीए की योजना-155 के 800 वन व टू बीएचके फ्लैट बिकने लगें, युवाओं की रूचि, 6 माह तक लगातार चलेगी बिक्री, 178 आवेदन की लाटरी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Sandeep Pare

•

Updated: 18 Apr 2023, 11:42 AM IST

चौथी कोशिश में स्कीम-155 आबाद, 138 मध्यम वर्गीय परिवारों की लगी लाॅटरी, मिला आशियाना

चौथी कोशिश में स्कीम-155 आबाद, 138 मध्यम वर्गीय परिवारों की लगी लाॅटरी, मिला आशियाना,चौथी कोशिश में स्कीम-155 आबाद, 138 मध्यम वर्गीय परिवारों की लगी लाॅटरी, मिला आशियाना,चौथी कोशिश में स्कीम-155 आबाद, 138 मध्यम वर्गीय परिवारों की लगी लाॅटरी, मिला आशियाना

इंदौर, आइडीए की महात्वाकांक्षी योजना-155 में फ्लैट की लाटरी खोली गई। सभाकक्ष में खरीदार अपनी पंसद का फ्लैट खुलने के इंतजार में बैठे थे। जैसे ही चक्र घूमता तो आस में आंखे मीच लेते, अगले ही पल आंख खोल स्क्रीन पर अपना नाम देखते तो चेहरा खुशी से खिल उठता। ऐसा एक बार नहीं कक्ष में 138 बार मौका आया.....कई युवा दंपत्ति खुश हो गए। उपाध्यक्ष, सीईओ ने भी खरीदारों का मुंह मीठा करवा कर खुशी साझा की।
सुपर कॉरिडोर व राजबाड़ा के मध्य में िस्थत योजना-155 में आइडीए 840 फ्लैट 6 माही सेल योजना से बेच रहे है। इसमें हर एक माह लॉटरी निकाली जाएगी। अध्यक्ष जयपालसिंह चावड़ा ने बताया 178 आवेदन की लाटरी खोली गई। कुछ फ्लैट पर एक से ज्यादा लोगों ने दावेदारी की। लाटरी से 138 फ्लैट को खरीदार मिल गए। उपाध्यक्ष गोलू शुक्ला और सीईओ रामप्रकाश अहिरवार ने बताया, एक माह में कार्रवाई कर राशि भरवाई जाएगी। खरीदार बैंक लोन भी ले सकेंगे। संपदा अधिकारी मनीष श्रीवास्तव मौजूद रहें।
युवाओं की ज्यादा रूचि

खरीदारों में युवा प्रोफेशनल्स ज्यादा थे। अपना घर पा कर खुश नजर आए।
- मुकेश यादव व उनकी पत्नि के चेहरे पर अपने घर की अलग खुशी छलक रही थी। उन्होंने बताया, 11 साल से मकान लेने का सोच रहे हैं। आइडीए ने हमारा सपना पूरा किया।

- अखिलेश मालवीया व ममता भंडारी ने बताया, अर्फोडेबल रेंज में अच्छा फ्लैट मिल गया। कई दिनों से देख रहे थे।
- रूपेश भटेवरा, पुलिसकर्मी राजेश करोठे व ममता करोठे ने ने कहा, महंगाई के दौर में आइडीए की अच्छी पहल है। कम कीमत, सुव्यविस्थत परिसर सब कुछ तो है।