
ताला-चाबी बनाने की आड़ में सिकलीगर ने शहर में कई गुंडों को बेचीं पिस्टल
इंदौर. क्राइम ब्रांच ने सिकलीगर तेरसिंह निवासी ग्राम धानी धार को गिरफ्तार किया है। वह ताला-चाबी बनाने की आड़ में काफी समय से शहर में बदमाशों को अवैध हथियार सप्लाय कर रहा है। कई तो उससे हथियार खरीद बेचने भी लगे। पुलिस ने 20 अवैध हथियार के साथ 8 लोगों को गिरफ्तार किया है।
एसएसपी रुचिवर्धन मिश्र ने बताया, क्राइम ब्रांच को तेरसिंह के पास से चार अवैध पिस्टल व तीन कारतूस मिले। एएसपी क्राइम अमरेंद्र सिंह चौहान की टीम ने पूछताछ की, तो पता चला कि वह मप्र, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, उप्र में भी पिस्टल सप्लाय करता है। पहले उसे जूनी इंदौर व बेटमा पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। उससे मिली सूचना पर पुलिस ने देउल पंवार निवासी मानपुर को पकड़ा, जिसने २५ हजार रुपए में पिस्टल व कारतूस लोगों पर रौब दिखाकर वसूली के लिए खरीदी थी। फिर पटेल नगर निवासी मो. हनीफ उर्फ घीसा को पांच देशी कट्टे व दो कारतूस सहित पकड़ा। वह मांगलिया में ढाबे की आड़ में हथियार बेचता है। उस पर चोरी, लूट व अवैध हथियार के कई केस दर्ज हैं। पता चला है कि वह राजस्थान से फरार घोषित है। हनीफ ने दोस्त मुबारिक खान निवासी रसूलपुर देवास को एक कट्टा व पिस्टल बेचना बताया। उस पर शिप्रा, छैगांव माखन व मक्सी में कई केस दर्ज हैं। हनीफ के ड्राइवर सलीम खां निवासी रसूलपुर देवास ने भी दो कट्टे व कारतूस खरीदे। उस पर भी कई केस दर्ज हैं। हनीफ के ढाबे पर काम करने वाले इसरार पिता मो. इकबाल निवासी मांगलिया से एक कट्टा व पिस्टल मिली। वही हनीफ के लिए हथियार की डिलेवरी देने जाता। पहले वह जयपुर में मैकेनिक था। इसकी आड़ में बाइक चोरी करता। जयपुर व कोटा जेल में बंद रह चुका है। फिर जेल से छूटने के बाद इंदौर आकर हनीफ के यहां काम करने लगा। वहीं भेरूलाल पिता भागीरथ निवासी ऋषि नगर उज्जैन को दो कट्टे व कारतूस और मनोज निर्गुडे निवासी ऋषि नगर को दो कट्टे के साथ पकड़ा। जेल में भेरूलाल की सलीम व मुबारिक से पहचान हुई। जेल से छूटने के बाद उसने बेचने के लिए हथियार खरीदे थे। मनोज को अवैध शराब की तस्करी में तेजाजी नगर व धार पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।
Published on:
14 Mar 2019 12:53 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
