11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बावड़ी हादसा: 36 लोगों की मौत जिम्मेदार कहां छिपा बैठा है ? पुलिस घर पहुंची तो मिला फरार

पुलिस टीम घर पहुंची तो पता चला फरार है, कुछ घायल शहर के बाहर उनके भी होंगे बयान

2 min read
Google source verification
30_03_2023-indore_bawdi_accident_death6333333.jpg

Indore Bawadi Accident

इंदौर। श्री बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में बीते वर्ष बावड़ी हादसे में 36 लोगों की मौत और 27 घायल हुए थे। कई माह बीत जाने के बाद अब पुलिस कोर्ट की सख्ती के बाद हरकत में आई। पुलिस ने घायलों के बयान लेने के साथ हादसे के जिम्मेदारों की तलाश तेज कर दी है। हालांकि अब तक जिम्मेदार गिरफ्त से बाहर है।

घटना के संबंध में करेंगे पूछताछ

जूनी इंदौर थाना टीआइ शैलेंद्र सिंह जादौन के मुताबिक 30 मार्च 2023 को हुए पटेल नगर में बावड़ी हादसे में 30 लोगों की मौत पर मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष सेवाराम गलानी, सचिव मुरली सबनानी के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज हुआ था। आरोपियों की गिरफ्तारी तभी से बाकि थी। टीम उनकी तलाश में घर गई थी। वहां पता चला दोनों फरार है। जल्द दोनों को गिरफ्तार कर घटना के संबंध में पूछताछ करेंगे। वहीं हादसे में कुल 27 लोग घायल हुए थे। 20 से अधिक के बयान हुए है। सभी घायलों का कहना है कि घटना के दिन वे हवन के लिए गए थे। उन्हें नहीं पता था की जिस छत पर वे खड़े है उसके नीचे बावड़ी है।

क्रिमिनल एक्ट के तहत होगी कार्रवाई

पूर्ण आहूति के दौरान बावड़ी धंसकने से सभी उसमें गिरकर घायल हो गए थे। कुछ घायल शहर के बाहर है जल्द उनसे भी बयान लिए जाऐंगे। वहीं मजिस्ट्रीयल जांच में बावड़ी हादसे के पीछे लापरवाही सामने आई है। मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष, सचिव के साथ निगम के अधिकारियों को प्रथम दृष्टया जांच में दोषी माना गया था। वरिष्ट अधिकारियों से चर्चा कर रहे है कि बावड़ी हादसे के दोषी निगम अधिकारियों पर विभागीय जांच चलेगी या उन पर क्रिमिनल एक्ट के तहत कार्रवाई होगी। निर्देश मिलते ही आगे की कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।

मालूम हो बावड़ी हादसे में 36 लोगों की मौत को लेकर हाई कोर्ट की डबल बेंच ने सुनवाई के दौरान शासकीय अधिवक्ताओं को फटकार लगाई थी। बेंच ने कहा था कि जब मजिस्ट्रीयल जांच 11 जुलाई को सबमिट हुई थी तो अब तक क्या कार्रवाई की गई। उस दौरान नगर निगम की कार्रवाई पर आपत्ति लेने के साथ पुलिस से पूछा गया कि अब तक जिम्मेदारों को गिरफ्तार कर पूछताछ क्यों नहीं हुई। तब बावड़ी बंद करने को लेकर भी कोर्ट ने नाराजगी जाहिर की थी।