
patrika
इंदौर. नगर निगम इंदौर के लिए हो रही मतों की गिनती में कुछ तस्वीर सामने आने लगी है। डाक मतों के बाद ईवीएम से मतों की गिनती शुरू हो गई है। नेहरू स्टेडियम में चल रही मतगणना में ईवीएम के शुरुआती रूझान में भाजपा ने करीब 21 वार्डो में बढ़त बना ली है तो कांग्रेस 16 वार्डो में आगे चल रही है, हालांकि महापौर प्रत्याशी पद पर भाजपा के पुष्यमित्र भार्गव आगे चले रहे हैं। वहीं, 6 वार्डो में निर्दलीय प्रत्याशियों ने शुरुआती बढ़त के साथ मौजूदगी दर्ज कराई है। कुछ चर्चित वार्डो में भी निर्दलीय जोरदार टक्कर दे रहे हैं। निर्वाचन कार्यालय के मुताबिक, दोपहर 12 बजे तक ज्यादातर वार्डो में पहला व दूसरा चरण पूरा हो जाएगा, करीब 32 से 35 चरण तक गणना के बाद परिणाम जारी किए जाएंगे।
हर राउंड में 97 ईवीएम से गिनती
महापौर के 19 और 85 वार्डो के लिए 341 प्रत्याशियों की किस्मत सुबह 9 बजे ईवीएम के साथ खुलेगी। करीब 14 से 16 घंटे की मैराथन मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे। तीन स्तरीय सुरक्षा-व्यवस्था के बीच 6 हॉल में मतगणना हो रही है, सबसे पहले डाक मतपत्र, फिर इडीबी मतपत्र व इसके बाद ईवीएम से गिनती होगी। मतगणना 32 राउंड चलेगी। जिले की 8 नगर परिषदों की मतगणना भी विकासखंड मुख्यालयों पर होगी। प्रत्येक विधानसभा में वार्ड के अनुसार टेबलें लगाई गई हैं। जहांं मतदान केंद्रों की संख्या 32 से ज्यादा हैं, उनमें दो-दो टेबलें लगाई हैं। इस तरह 12 अतिरिक्त टेबलें लगी हैं। हर राउंड में 97 ईवीएम से मतों की गिनती होगी। करीब 2500 डाक मत पत्र की काउंटिंग हो रही है।
Updated on:
17 Jul 2022 12:04 pm
Published on:
17 Jul 2022 12:04 pm
