28 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MP Politics: मालिनी से नजदीकी पर छलका कैलाश विजयवर्गीय का दर्द, कहा- ‘बाकी बहनें मुझसे नाराज हो गईं’

Minister Kailash Vijayvargiya Indore : रक्षाबंधन के कार्यक्रम पर बोले मंत्री कैलाश विजयवर्गीय- 'श्रेष्ठा को बनवाने की खबर से बाकी बहनें हो गईं मुझसे नाराज'। बताने का करते रहे प्रयास कि मैंने ही कराई है श्रेष्ठा जोशी की नियुक्ति।
2 min read
Google source verification
Minister Kailash Vijayvargiya Indore

Minister Kailash Vijayvargiya Indore मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का छलका दर्द ( Source: Kailash Vijayvargiya Facebook Account)

Kailash Vijayvargiya Indore : विधायक मालिनी गौड़ के समर्थन के बाद श्रेष्ठा जोशी इंदौर भाजपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष बनीं। जोशी की गौड़ से नजदीकियों पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का दर्द छलक गया। रक्षा बंधन के कार्यक्रम में वे बोल पड़े कि श्रेष्ठा को मैंने नगर अध्यक्ष बनवाया, ये खबर छपने के बाद बाकी बहनों की नाराजगी झेलना पड़ी।

हर साल की तरह मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बाबाश्री रिसोर्ट में रक्षा बंधन का कार्यक्रम रखा था जिसमें बड़ी संख्या में एक नंबर विधानसभा की भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुईं। कार्यक्रम के दौरान विजयवर्गीय ने राजनीतिक तड़का लगा दिया। कहना था कि श्रेष्ठा जोशी को महिला मोर्चा अध्यक्ष बनाए जाने के बाद ऐसी खबर प्रकाशित हुई कि उन्हें कैलाश विजयवर्गीय ने बनवाया है। इसके बाद मुझे बाकी बहनों की नाराजगी झेलनी पड़ी।

आपने मेरे को बहुत गालियां पड़वाईं: कैलाश विजयवर्गीय

श्रेष्ठाजी, आपने मेरे को बहुत गालियां पड़वाईं, बाकी बहनें गालियां दे रही हैं। ये सुनकर कार्यक्रम में जमकर तालियां बज गई। महिलाओं ने उसे सहजता से ले लिया, लेकिन पर्दे के पीछे की कहानी कुछ और ही है। श्रेष्ठा को बनाने के लिए विजयवर्गीय ने सहमति जरूर दी, लेकिन विधायक मालिनी गौड़ के समर्थन की वजह से नियुक्ति हुई। ये बात विधायक गौड़ और श्रेष्ठा की नजदीकी से भी स्पष्ट हो रही है। नियुक्ति के बाद वह तुरंत गौड़ के यहां गई थीं।

ऐसे में मंत्री विजयवर्गीय खुद को ठगा सा महसूस कर रहे हैं, उन्हें लग रहा है कि सिफारिश के लिए फोन लगाकर उनसे चूक हो गई। इसी वजह से उन्होंने सार्वजनिक बोलकर जोशी को बताने का प्रयास किया कि तु्हारी वजह से दूसरी कार्यकर्ताओं से मुझे नाराजगी झेलना पड़ रही है।

बहनों को साथ लेकर करें काम

विजयवर्गीय ने श्रेष्ठा जोशी से कहा कि अब उन्हें सभी बहनों को साथ लेकर काम करना है। महिला मोर्चा में पहले से काम कर रहीं बहनें भी उनके साथ हैं और सभी को साथ लेकर संगठन को आगे बढ़ाना है। बताते हैं कि मोर्चा की कई पुरानी कार्यकर्ता श्रेष्ठा की नियुक्ति से नाराज हैं। चार दशक तक सुमित्रा महाजन के हिसाब से महिला मोर्चा में नियुक्ति हो रही थी और ये पहली बार है कि उनके विरोध के बावजूद श्रेष्ठा को अध्यक्ष बनाया गया।