
Indore Congress Protest Jitu Patwari Indore Congress Workers
Indore Congress Protest Jitu Patwari Indore Congress Workers : एमपी में कई कांग्रेसी घायल हो गए हैं। इंदौर में नगर निगम के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को बलपूर्वक खदेड़ा। पुलिस ने प्रदर्शनकारी कांग्रेसियों को वाटर कैनन से खदेड़ा जिसमें कई कार्यकर्ता घायल हो गए। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी भी पुलिस से भिड़ गए।
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में मंगलवार को नगर निगम इंदौर में भ्रष्टाचार आदि के विरोध में जंगी प्रदर्शन किया गया। नगर निगम के भ्रष्टाचार और घोटालों आदि के विरोध में इस प्रदर्शन में पूर्व केंद्रीय मंत्री कांग्रेस नेता अरुण यादव भी शामिल हुए।
नगर निगम इंदौर में फर्जी फाइल घोटाला, सड़क घोटाला, नक्शा घोटाला, पेंशन घोटाला के खिलाफ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इंदौर में जलकर और सम्पत्ति कर की वृद्धि की भी खिलाफत की, प्रदेश में नर्सिंग और देश के नीट घोटाला पर भी विरोध जताया।
इंदौर नगर अध्यक्ष सुरजीत चड्ढा ने कहा कि नगर निगम में खुलेगाम भ्रष्टाचार चल रहा है और घोटाले किए जा रहे हैं। इसके विरोध में हमने आवाज उठाई है।
प्रदर्शन के मुख्य मुद्दे
फर्जी फाइल घोटाला: नगर निगम द्वारा फर्जी फाइलों के माध्यम से पैसों की हेराफेरी की जा रही है.
सड़क घोटाला: सड़क निर्माण में घोटाले किए जा रहे हैं
नक्शा घोटाला: नक्शों में बदलाव करके भू माफिया और नेताओं को फायदा पहुंचाया जा रहा है.
पेंशन घोटाला: पेंशनधारियों को पेंशन नहीं मिल पा रही है
जलकर सम्पत्ति कर वृद्धि: जलकर और संपत्ति कर में वृद्धि से आमजन पर बोझ बढ़ गया है.
Published on:
06 Aug 2024 03:37 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
