
सिटी बस ने महिला को कुचला, फिर दंपत्ति को मारी टक्कर, लोगो ने बस फोड़ी
इंदौर. आजाद नगर में सिटी बस ने पैदल जा रही महिला को कुचल दिया। मौके पर महिला ने दम तोड़ दिया। बस की टक्कर से बाइक सवार दंपत्ति भी घायल हुए। घटना के बाद गुस्साए लोगो ने सिटी बस में तोडफ़ोड़ कर दी। बस में सवार यात्री एक्सीडेंट के बाद बाहर आ गए थे।
आजाद नगर इलाके में मूसाखेड़ी चौराहे पर रविवार शाम 6.30 बजे गायत्री (40) पति हेमंत दास निवासी शांति नगर पैदल घर जा रही थी। उन्हें पीछे से आई सिटी बस ने चपेट में ले लिया। बस के नीचे आने से महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसके बाद बस ने अभिषेक नामदेव निवासी सिल्वर कॉलोनी की बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सिटी बस के पहिए के नीचे जा फंसी। इसमें अभिषेक व उसकी पत्नी नीलम घायल हो गए। अभिषेक की हालत गंभीर है। दोनो का एमवाय अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद सिटी बस चालक भाग निकला। बस में बैठे लोग भी हड़बड़ी में बाहर आ गए। गुस्साए लोगो ने बस पर पथराव कर कांच फोड़ दिए। जानकारी मिलने पर आजाद नगर पुलिस पहुंची। लोगो को समझाइश देकर वहां से हटाया गया। हंगामे के चलते चौराहे पर जाम लग गया। महिला के शव को पुलिस ने एमवाय अस्पताल भिजवाया। सिटी बस को आजाद नगर थाने लाया गया।
जांचकर्ता पीके मकाशरे ने बताया कि नीलम के बयान लिए गए। उसने बताया कि अचानक सिटी बस ने महिला को टक्कर मारने के बाद उनकी बाइक को टक्कर मार दी। वे लोग कुछ समझ नहीं पाए। टक्कर के चलते वे लोग दूसरी तरफ गिर गए। उनकी बाइक बस के नीचे फंस गई थी। सोमवार को गायत्री का पोस्टमॉर्टम होगा। जानकारी मिलने पर उसके परिजन भी अस्पताल पहुंचे। आजाद नगर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु की है।
Published on:
17 Nov 2019 11:45 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
