
Indore drone traffic challan: photo: AI
Indore Drone Traffic Challan: शहर की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए इंदौर पुलिस ने स्मार्ट पुलिङ्क्षसग की दिशा में कदम बढ़ाते हुए ड्रोन सर्विलांस अभियान शुरू किया है। रविवार रात डीसीपी क्राइम (प्रभारी ट्रैफिक) राजेश कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में राजबाड़ा, विजयनगर और एमआइजी जैसे व्यस्त क्षेत्रों में हाई-रेजोल्यूशन ड्रोन कैमरों से निगरानी की गई।
अभियान के दौरान नियम तोड़ने वालों के चालान काटे गए। इंदौर के राजबाड़ा में डिजिटल पेट्रोलिंग रविवार रात करीब 9 बजे राजबाड़ा क्षेत्र में ड्रोन उड़ाए गए। कंट्रोल रूम से लाइव फुटेज की मॉनिटरिंग की गई और उल्लंघन सामने आते ही ग्राउंड टीम को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए। संकरे और भीड़भाड़ वाले बाजारों में ड्रोन कैमरों ने ट्रैफिक दबाव और अव्यवस्था की पहचान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
ड्रोन सर्विलांस के दौरान पुलिस ने मुख्य रूप से चार तरह की गलतियों पर कार्रवाई की गई इनमें
- नो-पार्किंग में वाहन खड़ा करना
- रॉन्ग साइड ड्राइविंग।
- लेफ्ट टर्न बाधित करना।
- दुकानों के बाहर अतिक्रमण कर मार्ग अवरुद्ध करना।
ड्रोन से चिन्हित वाहन चालकों के खिलाफ पेट्रोलिंग टीमों ने मौके पर चालानी कार्रवाई की। शहर के चारों जोन में विशेष टीमों ने अभियान चलाकर नियमों का पालन सुनिश्चित कराया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार विजयनगर और एमआइजी जैसे व्यावसायिक क्षेत्रों में यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। पुलिस का कहना है कि स्मार्ट तकनीक से ट्रैफिक अनुशासन आएगा।
Updated on:
23 Feb 2026 11:34 am
Published on:
23 Feb 2026 11:34 am
