
CM sugam parivahan seva recruitment on 615 contract posts (फोटो- Patrika.com)
Parivahan Seva Recruitment: मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के तहत सरकारी बसों के संचालन की तैयारी के साथ कर्मचारियों की नियुक्ति की भी तैयारी है। परिवहन कंपनी की 7 सहयोगी कंपनी के लिए करीब 615 कर्मचारी संविदा के आधार पर नियुक्त होंगे, अप्रैल में यह प्रक्रिया की जाएगी। इंदौर रीजन के लिए एआइसीटीएसएल से अनुबंध के बाद बसों का संचालन हो पाएगा।
अधिकारियों के मुताबिक, कंपनी का पूरा प्लान अप्रैल में जारी किया जाएगा और जून-जुलाई तक बसों का संचालन शुरू होगा। 7 कंपनियों के लिए अभी करीब 615 कर्मचारियों को नियुक्त करने की प्लानिंग है, इसमें से 150 कर्मचारी एआइसीटीएसएल को मिलेंगे। अधिकारियों का कहना है कि यह नियुक्ति एमपी ऑनलाइन के जरिए होगी। प्लान आने के साथ ही निजी बसों के साथ अनुबंध की प्रक्रिया शुरू होगी। इस दिशा में काम चल रहा है। (MP News)
सभी बसों का अलग रंग होगा और कंपनी का लोगो लगाया जाएगा। परिवहन कंपनी ने अच्छे लोगों के लिए 5 लाख का प्रथम पुरस्कार भी घोषित किया है। अभी एआइसीटीएसएल शहर के साथ ही दूसरे प्रदेश व शहर के लिए बसें चला रहा है। इसका पूरा लेखा-जोखा कंपनी की कमेटी को सौंपा जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, बस ऑपरेटरों को अच्छी कमाई होगी। यात्री परिवहन के साथ ही विज्ञापन व कार्गों से कमाई होगी जिसके जरिए कंपनी का संचालन होगा और ऑपरेटर को भी राशि दी जाएगी। ऑपरेटरों के सभी कर्मचारियों का भी पुलिस वेरिफिकेशन किया जाएगा।
सागर में सुगम परिवहन सेवा के तहत बनाई गई नई परिवहन नीति का मध्यप्रदेश बस ऑनर्स एसोसिएशन ने विरोध शुरू कर दिया है। रविवार को सागर में प्रदेशभर से 400 से ज्यादा बस ऑनर्स व ऑपरेटर्स जमा हुए। सर्वसम्मति से दिसंबर-2025 में जारी राजपत्र को वापस लेने की मांग की गई। नई नीति को बस ऑनर्स का विरोधी बताया।
एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि वे सोमवार से हर जिले में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेंगे। उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो 2 मार्च से प्रदेश में बसों का संचालन बंद कर देंगे। बैठक में प्राइम रूट एसोसिएशन अध्यक्ष गोविंद शर्मा, मध्यप्रदेश बस ऑनर्स एसोसिएशन अध्यक्ष संतोष कुमार पाण्डेय समेत 55 जिलों के एसोसिएशन के अध्यक्ष भी शामिल हुए। (MP News)
Published on:
23 Feb 2026 05:10 am
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
