इंदौर से एकमात्र इंटरनेशनल फ्लाइट भी दुबई की ही है। दिल्ली, मुंबई या अन्य बड़े एयरपोर्ट की तुलना में सोना तस्करी के लिए अपराधी ऐसे एयरपोर्ट को चुनते हैं, जहां कम इंटरनेशनल उड़ानें है। इंदौर एयरपोर्ट पर दुबई से आए कई यात्रियों के पास से अवैध रूप से लाया गया सोना पकड़ा जा चुका है। ऐसे सोने को पकड़ने के लिए हाइटेक स्कैनर हैं, पर तस्कर भी नए-नए हथकंडे अपनाने से बाज नहीं आ रहे। दो साल पहले एक तस्कर के पेट से सोना बरामद किया था। सूत्रों के अनुसार शनिवार को आई फ्लाइट में भी डीआरआइ को सोने की तस्करी की सूचना मिली थी। इसके कारण एक ही समुदाय के करीब 15 यात्रियों को भारी परेशानी भुगतना पड़ी।