15 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इंदौर नगर निगम के ’22 जोन’ पर 3 दिन लगेंगे शिविर, सरकारी योजनाओं का मिलेगा लाभ

Municipal Corporation Public Hearing: जनता को विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने एवं आवश्यक सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से विभागीय स्टाल भी लगाए जाएंगे।

2 min read
Google source verification
Municipal Corporation Indore: 3 दिन लगेंगे शिविर (Photo Source: AI Image)

Municipal Corporation Indore: 3 दिन लगेंगे शिविर (Photo Source: AI Image)

Municipal Corporation Indore: एमपी के इंदौर शहर में जनता की समस्याओं का 3 दिन तक एक ही जगह पर समाधान होगा। साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को दिया जाएगा। इसके लिए नगर निगम के 22 जोन पर 16 से 18 जून तक शिविर लगाए जाएंगे। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि शिविरों का मुख्य उद्देश्य शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित पात्र व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाना है। आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करना है।

शिविरों के माध्यम से केंद्र एवं राज्य शासन की प्रमुख हितग्राही मूलक योजनाओं के पात्र लेकिन अब तक लाभ से वंचित नागरिकों को लाभान्वित करने की विशेष पहल की जाएगी। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों के मैदानी अमले के सहयोग से पात्र हितग्राहियों की पहचान कर उनका पंजीयन, आवेदन स्वीकृति एवं योजनाओं के लाभ वितरण की कार्रवाई प्राथमिकता के आधार पर संपादित की जाएगी। जनता को विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने एवं आवश्यक सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से विभागीय स्टाल भी लगाए जाएंगे।

किस जोन पर कब शिविर

16 जून को जोन 1 से 8 तक पर शिविर लगेंगे।
17 जून को जोन 9 से 15 तक के जोनल कार्यालयों पर।
18 जून को जोन 16 से 22 तक के जोन कार्यालयों पर।

लोगों को नहीं लगाना पड़ेंगे चक्कर

निगमायुक्त क्षितिज ङ्क्षसघल ने कहा कि शिविरों में विभिन्न विभागों की संचालित योजनाओं एवं सेवाओं से संबंधित जानकारी प्रदान की जाएगी तथा पात्र हितग्राहियों को आवेदन, पंजीयन, दस्तावेज सत्यापन एवं सेवा वितरण जैसी सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे लोगों को विभिन्न कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं होगी। उन्हें त्वरित रूप से योजनाओं का लाभ प्राह्रश्वत हो सकेगा। निगमायुक्त ङ्क्षसघल ने सभी संबंधित विभागों को समन्वय स्थापित कर अधिकतम पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।

15 से 20 फीट तक टूटेंगे बाधक निर्माण

शहर में बाहर के लोग भी खरीदारी करने जवाहर मार्ग पर आते हैं। इस वजह से रोजाना सुबह 11 बजे के बाद से रात 9 बजे तक दिनभर में कई बार यातायात जाम होने के साथ वाहन आपस में गुत्थमगुत्था होते रहते हैं। इतना ही नहीं जवाहर मार्ग से लगी सड़कों पर भी ट्रैफिक का दबाव अधिक रहता है। ट्रैफिक के दबाव को खत्म करने और जनता को राहत देने के लिए नगर निगम ने जवाहर मार्ग से जुड़ी सड़कों का चौड़ीकरण करना शुरू कर दिया है। अभी जहां चंद्रभागा ब्रिज से हरसिद्धि जोन तक 80 फीट चौड़ी सड़क बना दी गई है, जिस पर 30 जून से ट्रैफिक शुरू करने की तैयारी है।

पंढरीनाथ होते हुए मच्छी बाजार तक रोड चौड़ीकरण की तैयारी है। पंढरीनाथ पर निगम का पूरा मार्केट टूटेगा, जिसमें 125 के करीब दुकानें हैं। मार्केट टूटने से सरस्वती नदी पूरी तरह ओपन हो जाएगी। इधर, कबूतरखाना के आगे गौतमपुरा (कंबल वाली गली) रोड को 60 फीट चौड़ा बनाया जाएगा। इस रोड पर दोनों तरफ 35 मकान-दुकानों के 15 से 20 फीट तक बाधक निर्माण टूटेंगे।