23 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इंदौर में डीम्ड नक्शों का खेल उजागर, 32 मकान मालिकों और 27 इंजीनियरों को नोटिस, लाइसेंस होंगे निरस्त

Indore Municipal Corporation Deemed Map: इंदौर नगर निगम के 22 जोन में मंजूर हुए डीम्ड नक्शों की जांच में हुआ खुलासा... कुछ प्राइवेट इंजीनियरों ने नक्शा मंजूर करने में गड़बड़ी की है। साथ ही लोगों से नक्शे की फीस कम भरवाई है।

3 min read
Google source verification
Indore Municipal Corporation Racket involving 'deemed' building plans exposed

Indore Municipal Corporation इंदौर में डीम्ड नक्शों का खेल उजागर (सोर्स: पत्रिका)

Indore Municipal Corporation: लोगों को नक्शा पास कराने के लिए इंदौर नगर निगम में बिल्डिंग परमिशन शाखा के अफसरों के चक्कर न काटना पड़े और न ही उनकी सेवा करना पड़े इसलिए राज्य सरकार ने डीम्ड वाले नक्शे मंजूर करने की योजना लागू की है। योजना के तहत 2000 वर्ग फीट तक नक्शा मंजूर करने का अधिकार प्राइवेट इंजीनियरों को है। कुछ प्राइवेट इंजीनियरों ने नक्शा मंजूर करने में गड़बड़ी की है। साथ ही लोगों से नक्शे की फीस कम भरवाई है। इसका खुलासा नगर निगम के 22 जोन में मंजूर हुए डीम्ड नक्शों की जांच में हुआ है।

27 प्राइवेट इंजीनियरों, 32 मकान मालिकों को नोटिस जारी

डीम्ड नक्शों में कम फीस भरवाने और ड्राइंग में गड़बड़ी करने वाले 27 प्राइवेट इंजीनियरों के साथ 32 मकान मालिकों को नोटिस जारी किए गए हैं। मकान मालिकों को नक्शा फीस की अंतर की राशि जमा कराने का नोटिस दिया गया है। बावजूद इसके अंतर की राशि जमा नहीं गई तो निगम तगड़ी पेनल्टी लगाएगा। प्राइवेट इंजीनियरों को दिए नोटिस का स्पष्टीकरण लिया जाएगा जो कि संतोषजनक न होने पर इंजीनियरों का लाइसेंस निरस्त होगा।

किस जोन में कितने नक्शे

  • जोन-1 में 2
  • जोन-10 में 8
  • जोन- 12 में 4
  • जोन-15 में 6
  • जोन -16 में 1
  • जोन-18 में 3
  • जोन-21 में 8

तगड़ी पेनल्टी लगेगी

अपर आयुक्त प्रखर सिंह का कहना है कि कुछ प्राइवेट इंजीनियरों ने डीम्ड वाले नक्शे मंजूर करने की योजना का गलत फायदा उठाया है। इंजीनियरों ने नक्शा मंजूर करने के दौरान 8 से 12 हजार रुपए तक कम फीस लोगों से भरवाई है। इसके साथ ही नक्शों की ड्राइंग भी गलत पाई गई है। पिछले दो महीने में निगम के 22 जोन में मंजूर हुए 400 डीम्ड नक्शों की चल रही जांच में 32 नक्शों में यह गड़बड़ी सामने आई है। इसके चलते जहां 32 मकान मालिकों को नक्शे की फीस की अंतर राशि जमा करने का नोटिस दिया गया है, वहीं 27 प्राइवेट इंजीनियरों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया कि उन्होंने ऐसा क्यों किया है? नोटिस का जवाब संतोषप्रद न होने पर प्राइवेट इंजीनियरों के लाइसेंस निरस्त होंगे और लोगों के नक्शा फीस की अंतर राशि जमा न करने पर तगड़ी पेनल्टी लगेगी।

इन प्राइवेट इंजीनियरों पर गिरेगी गाज राहुल शर्मा, भरत पंचाल, महेंद्र मालवीय, मनीष मंडलोई, मोहम्मद नदीम काजी, आसिफ खान, चंद्रकांत मांडवाले, सुरभि यादव, करूणा लाला, अरुण अभ्यंकर, आशुतोष सांखला, भूपेंद्र पाटीदार, भरत मित्तल, सपना वर्मा, आयुष धम्मानी, शास्वत गुप्ता, आशुतोष सांखला, प्रशांत यादव, ऐश्वर्या गुप्ता, निखिल अग्रवाल आदि पर कार्रवाई की गाज गिरेगी।

किस कॉलोनी में किसके नाम से मंजूर हुए नक्शे

जिन कॉलोनियों में 32 डी्ड नक्शे मंजूर हुए और मकान मालिकों को नोटिस दिए गए हंै, उनमें श्री रणजीत आनंद धाम की शकुन बाई पति रामलाल शर्मा, समृद्धि पार्क की संगीता रोखले, ऑस्कर प्राइड की मोना पोरवाल एवं सौरभ पोरवाल, स्कीम-134 सेक्टर सी के बालकिशन पाटीदार, सफा पार्क खजराना के अशफाक खान, स्कीम -134 के विजय सिंह खोड़े, कोरल लाइफ खजराना गरीब नवाज कॉलोनी के साहिल खान, स्कीम134 के राजेश चोपड़ा, ऑस्कर प्राइड के अमित सेंगर व निमिता सेंगर, वंदना नगर के आनंद सुराना, जीवनदीप कॉलोनी की काजल संतानी, जाग्रति नगर की दीपा बाई, मनीष छाबड़ा व अन्य।

सुदामा नगर डी सेक्टर के राजेश पिता कचरूलाल पंवार, समाजवादी इंदिरा नगर की भवानी शर्मा, सुदामा नगर के राजेंद्र सिंह सोलंकी, एलआइजी स्कीम-71 की नैंसी जैन पति नवनीत जैन, स्कीम-71 के हर्ष लांभाते व आरती लांभाते, स्कीम-71 की साधना पति पंकज गादिया, अग्रवाल नगर स्कीम-47 की पुष्पा पति महेंद्र जाजू, न्यू अग्रवाल नगर के राधेश्याम पिता बालकृष्ण अग्रवाल, विंध्याचल नगर की रानी पति मिलिंद भाटी, एरोड्रम रोड पर वेंकटेश नगर की कमला पति अभय कुमार मारू, साधना नगर के रॉबिन जैन पिता सतीश जैन, स्कीम-97 की सुजाता पति अनिल पेरोलकर, सिलिकॉन सिटी सेक्टर जी के सन्नी पिता अशोक राजानी, सिद्धि विनायक रेसीडेंसी ग्राम हुक्माखेडी के पुरुषोत्तम साहू पिता हजारीलाल साहू, स्कीम न्बर 97 भाग 4 स्लाईस न्बर 2 की शारदा पति दमोदर जी जोशी, साई पेराडाईज निहालपुरमुण्डी के देवेंश खेमनानी पिता मनोज कुमार खेमनानी और स्कीम-97 पार्ट 4 स्लाईस 4 की किरण पति राधेश्याम चौहान शामिल हैं।