5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत-न्यूजीलैंड मैच से पहले हाई अलर्ट पर इंदौर! 1500 जवान तैनात; कई रूट रहेंगे डायवर्ट

India-New Zealand 3rd Odi Diversion Plan: भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मैच इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाना है। जिसको लेकर ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी किया गया है।

2 min read
Google source verification

India-New Zealand 3rd Odi Diversion Plan: मध्यप्रदेश के इंदौर के होलकर स्टेडियम में रविवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले वनडे मैच के लिए पुलिस ने सुरक्षा का ब्लूप्रिंट तैयार कर लिया है। मैच के दौरान स्टेडियम और आसपास के इलाकों में 1500 से अधिक पुलिस अधिकारी और जवान तैनात रहेंगे। पूरे क्षेत्र को चार सेक्टर में बांटा गया है। सुरक्षा घेरे में स्थानीय पुलिस के साथ आरएएफ (रैपिड एक्शन फोर्स), क्यूआरएफ (क्विक रिस्पांस टीम), एंटी डोन स्क्वाड की भी तैनाती रहेगी।

एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि स्टेडियम के आसपास नो फ्लाई जोन घोषित किया गया है। बिना अनुमति डोन या पतंग उड़ाने पर पाबंदी रहेगी। एंटी डोन स्क्वाड हर गतिविधि पर नजर रखेगा। चप्पे-चप्पे पर लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिए कंट्रोल रूम से लाइव मॉनिटरिंग की जाएगी। खिलाड़ियों की होटल से स्टेडियम तक विशेष चेकिंग और पुलिस जवान तैनात किए गए है। क्राइम ब्रांच की टीमै सिविल ड्रेस में भीड़ के बीच मौजूद रहेगी। यह टीम टिकट ब्लैक करने वालों को दबोचेगी।

बीते दिनों महिला क्रिकेट मैच के लिए आई विदेशी महिला खिलाड़ी से बदमाश ने गलत हरकत कर दी थी। इससे शहर शर्मसार हुआ था। इस कारण पुलिस ने पहले से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी है।

मैच के दौरान डायवर्सन प्लान

  • दोपहर 12 बजे से मैच खत्म होने तक का डायवर्सन जारी किया गया है। ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, हुकमचंद घंटाघर व पंचम की फेल की ओर से पैदल आने वाले दर्शकों का प्रवेश जंजीरवाला चौराहा से होगा। लैंटर्न तरफ से आने वाले - दर्शक पैदल ही स्टेडियम तरफ आ सकते हैं।
  • विवेकानंद स्कूल व बास्केटबॉल कॉम्प्लेक्स में पार्किंग पास वाले वाहनों का प्रवेश घंटाघर की ओर से होगा।स्टेडियम के अंदर और बाहर आइटीसी, खेल प्रशाल में पार्किंग पास वाले वाहनों का प्रवेश लैंटर्न चौराहे / यशवंत क्लब रोड की ओर से होगा।
  • बिना पासधारी वाहनों के लिए पार्किंग बाल विनय मंदिर स्कूल एसजीएसआइटीएस व पंचम की फेल में की गई है।
  • प्रतिबंधित मार्ग- केवल पासधारी वाहनों/इमरजेंसी वाहनों को छोड़कर अन्य सभी वाहनों के लिए बंद रहेगालैटर्न चौराहा से जंजीरावाला चौराहा से इंडस्ट्रीज हाउस तक, घंटाघर से जंजीरावाला चौराहा तक, पलासिया घंटाघर से हाईकोर्ट लैटर्न चौराहा तक

मैच खत्म होने के बाद ऐसा होगा डायवर्जन

  • सिटी बस तथा पासधारक वाहनों को छोडकर अन्य सभी सवारी वाहन रीगल तिराहा से मधुमिलन की ओर डायवर्ट रहेंगे।
  • गीताभवन चौराहा से घंटाघर जाने वाले वाहन ढक्कनवाला कुआं होकर श्रीमाया/मधुमिलन चौराहे के लिए जा सकते हैं।
  • रीगल तिराहा से एमजी रोड एवं हाईकोर्ट / पलासिया की ओर जाने वाले वाहन मधुमिलन के लिए जा सकते हैं। इस मार्ग में केवल सिटी बसें एवं इमरजेंसी वाहन जी सकते हैं।
  • विजय नगर, इंडस्ट्री हाउस से राजकुमार ब्रिज होकर मरीमाता जाने के लिए एलआइजी चौराहा से पाटनीपुरा चौराहा, परदेशीपुरा एवं सुभाष नगर, कुलकर्णी भट्टा ब्रिज होकर जा सकते हैं।
  • रीगल से पलासिया के लिए व्हाइट चर्च से एबी रोड का उपयोग कर सकते हैं।
  • मालवा मिल से जंजीरावाला चौराहे से घंटाघर एवं इंडस्ट्रीहाउस चौराहा की ओर पाटनीपुरा एलआइजी चौराहा से एबी रोड का उपयोग कर सकते हैं।
  • सिटी बसें घंटाघर एवं हाईकोर्ट चौराहा के आसपास यात्रियों को उतारेगी, जहां से स्टेडियम की ओर पैदल जा सकेंगे

इस रास्तों का उपयोग करने से बचें

  • पलासिया से घंटाघर, हाईकोर्ट, रीगल तिराहा मार्ग, मालवा मिल से लैंटर्न चौराहा, हाईकोर्ट मार्ग, गीताभवन से घंटाघर, मालवा मिल जाने वाले मार्ग, इंडस्ट्रीज हाउस से जंजीरावाला जाने वाला मार्ग।
  • केवल पासधारकों के लिए पार्किंग- यशवंत क्लब पार्किंग, खेल प्रशाल एवं आइटीसी पार्किंग, बास्केटबॉल कॉम्प्लेक्स पार्किंग, विवेकानंद स्कूल पार्किंग, आइडीए परिसर पार्किंग।
  • सभी के लिए पार्किंग- बाल विनय मंदिर स्कूल पार्किंग, जीएसआइटीएस कैंपस पार्किंग, पंचम की फेल स्थित मैदान पार्किंग।