प्रेस क्लब में विवाद के बाद देवास की बरोठा थाना पुलिस आरोपियों को लोकेशन के आधार पर तलाश रही थी। मालवा मिल क्षेत्र में आरोपी सौरभ बनर्जी और कुछ युवतियों को पुलिस ने पकड़ा। पुलिस ने सौरभ को साथ चलने को कहा, लेकिन उसने मना कर दिया। इस बीच हिंदू संगठन के दो दर्जन से ज्यादा कार्यकर्ता वहां पहुंच गए। इसके बाद विवाद शुरु हो गया। कार्यकर्ताओं ने आरोपियों पर कालिख भी पोत दी। आनन-फानन ने बरोठा पुलिस थाना ने आरोपी को बचाते हुए गाड़ी में बैठाया और रवाना हो गए।