इंदौर नगर निगम स्वच्छता सर्वेक्षण में लगातार 6 बार से नंबर वन आ रहा है। इस बार स्वच्छता में सातवां आसमान छूने की तैयारी है। इसके लिए निगम स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत सफाई मित्र से लेकर महापौर पुष्यमित्र भार्गव, स्वास्थ्य समिति प्रभारी अश्विनी शुक्ल, निगमायुक्त हर्षिका सिंह, स्वास्थ्य विभाग के अपर आयुक्त सिद्धार्थ जैन, अन्य अपर आयुक्त, उपायुक्त, जोन नियंत्रणकर्ता अधिकारी, जोनल अफसर, मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी, सीएसआइ और दरोगा आदि शहर को साफ रखने सहित सुंदर बनाने में लगे हुए है। स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर मुख्य टीम दो-तीन दिन में आने वाली है। इसके लिए शहर में जहां सर्वेक्षण को लेकर मैदानी स्तर पर सारी व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद किया जा रहा है, वहीं सफाई और कचरा प्रबंधन कार्य को लेकर ट्रायल भी शुरू हो गया है।