
Indore to Jaipur special train (फोटो: सोशल मीडिया)
Indore Jaipur Special Train: त्योहारों पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे महू से जयपुर के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने जा रहा है। 09727/09728 जयपुर-डॉ. आंबेडकर नगर-जयपुर स्पेशल दोनों दिशाओं में 3-3 फेरों में चलाई जाएगी।
ट्रेन किशनगढ़, अजमेर, नसीराबाद, विजयनगर, भीलवाड़ा, चित्तौडगढ़, नीमच, मंदसौर, रतलाम एवं इंदौर स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन एलएचबी कोच रेक से संचालित होगी, जिसमें सेकंड एसी, थर्ड एसी, थर्ड एसी इकोनॉमी, स्लीपर एवं सामान्य श्रेणी के कोच शामिल होंगे।
- 09727 जयपुर-डॉ. आंबेडकर नगर स्पेशल 17 से 31 अक्टूबर तक प्रत्येक शुक्रवार को दोपहर 13.00 बजे प्रस्थान करेगी और शनिवार को रात्रि 01.30 बजे डॉ. आंबेडकर नगर पहुंचेगी। ट्रेन चित्तौडगढ़ (18.40/18.50), नीमच (20.18/20.20), मंदसौर (21.20/21.22), रतलाम (23.00/23.10) व इंदौर (01.00 /01.05, शनिवार) स्टेशन पर रुकेगी।
- 09728 डॉ. आंबेडकर नगर-जयपुर स्पेशल (Indore Jaipur Special Train) 18 अक्टूबर से 1 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को डॉ. आंबेडकर नगर से सुबह 05.20 बजे प्रस्थान कर उसी दिन शाम 18.10 बजे जयपुर पहुंचेगी। इसका ठहराव इंदौर रतलाम, मंदसौर, नीमच एवं चित्तौडगढ़ में रहेगा।
Updated on:
16 Oct 2025 12:17 pm
Published on:
16 Oct 2025 12:17 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
