17 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MPPSC की 31 भर्ती परीक्षाओं के इंटरव्यू का शेड्यूल जारी

mppsc exam: मप्र लोकसेवा आयोग की मुख्य परीक्षा के परिणाम आने के बाद महीनों से इंटरव्यू का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिली है। पीएससी ने 31 भर्ती परीक्षा के होने वाले साक्षात्कारों का शेड्यूल जारी कर दिया है।

2 min read
Google source verification

इंदौर

image

Manish Geete

Sep 07, 2024

MPPSC की 31 भर्ती परीक्षाओं के इंटरव्यू का शेड्यूल जारी

mppsc exam 2024 interview date: मप्र लोकसेवा आयोग की मुख्य परीक्षा के परिणाम आने के बाद महीनों से इंटरव्यू का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिली है। एमपीपीएससी ने 31 भर्ती परीक्षा के होने वाले साक्षात्कारों का शेड्यूल जारी कर दिया है।

आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा-2022, दिसंबर 2024 में आयोजित की थी, जिसके इंटरव्यू मार्च-अप्रेल-2025 में लिए जाएंगे। इसके अलावा राज्य वन सेवा, व्याख्याता, बीमा चिकित्सा अधिकारी सहित अन्य पदों पर भी इंटरव्यू के बाद भर्ती की जाएगी। आयोग के अधिकारियों के मुताबिक कुछ इंटरव्यू की तारीख तय कर दी है, वहीं कुछ की बाकी है। जल्द ही इनकी तारीख भी तय कर दी जाएगी।

यह देखें लिस्ट

  • व्याख्याता क्रिया शरीर -11 सितंबर
  • व्याख्याता रचना शरीर :-12 सितंबर
  • बीमा चिकित्सा पदाधिकारी / सहायक शल्य चिकित्सक - 19 से 24 सितंबर
  • व्याख्याता शालाक्य तंत्र - 25 सितंबर
  • व्याख्यात्ता द्रव्यगुण - 27 सितंबर
  • व्याख्याता इलाज वित तदाबीर- 27 सितंबर
  • व्याख्याता रोग निदान - अक्टूबर 2024
  • व्याख्याता संहिता सिद्धांत - अक्टूबर 2024
  • व्याख्याता रस शास्त्र - अक्टूबर 2024
  • व्याख्याता कायचिकित्सा - अक्टूबर 2024
  • व्याख्याता पंचकर्म - अक्टूबर 2024
  • तकनीकी पद-2023 प्राचार्य प्रथम श्रेणी, उप संचालक, प्राचार्य द्वितीय श्रेणी, सहायक संचालक (तकनीकी)- अक्टूबर नवंबर 2024
  • सहायक संचालक ग्रामोद्योग (हथकरथा)- अक्टूबर 2024
  • शल्य किया विशेषज्ञ - नवंबर से दिसंबर 2024
  • शिशु रोग विशेषज्ञ - नवंबर से दिसंबर 2024
  • स्त्री रोग विशेषज्ञ - नवंबर से दिसंबर 2024
  • रेडियोलॉजी विशेषज्ञ- नवंबर से दिसंबर 2024
  • मेडिकल विशेषज्ञ- नवंबर से दिसंबर 2024
  • निश्चेतना विशेषज्ञ - नवंबर से दिसंबर 2024
  • राज्य वन सेवा परीक्षा-2023 - नवंबर-दिसंबर 2024
  • राज्य सेवा परीक्षा-2022 - दिसंबर 2024- जनवरी 2024
  • वैज्ञानिक अधिकारी भौतिकी / जीवविज्ञान/रसायन- दिसंबर 2024
  • सहायक प्राध्यापक परीक्षा-2022 - दिसंबर 2024 से जनवरी 2025
  • राज्य वन सेवा परीक्षा-2024 - जनवरी 2025
  • खनिज अधिकारी - जनवरी से फरवरी 2025
  • सहायक भौमिकीविद- :जनवरी - फरवरी 2025
  • सहायक संचालक ग्रामोधोग (तकनीकी)- फरवरी 2025
  • ग्रन्थपाल-2022 - मार्च 2025
  • क्रीड़ा अधिकारी-2022 - मार्च 2025
  • चिकित्सा अधिकारी-2024 - मार्च - अप्रेल 2025
  • राज्य सेवा परीक्षा-2023 - मार्च-अप्रेल 2025