7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जीतू के बाउंसर ने दोस्त की हत्या कर उसी की पत्नी से कर ली शादी, बीवी को फंसाने के लिए शव को ढूंढने का करता रहा नाटक

जीतू के बाउंसर ने दोस्त की हत्या की, कई दिनों तक शव को ढूंढने का करता रहा नाटक

2 min read
Google source verification

इंदौर

image

Reena Sharma

Dec 22, 2019

जीतू के बाउंसर ने दोस्त की हत्या कर उसी की पत्नी से कर ली शादी, बीवी को फंसाने के लिए शव को ढूंढने का करता रहा नाटक

जीतू के बाउंसर ने दोस्त की हत्या कर उसी की पत्नी से कर ली शादी, बीवी को फंसाने के लिए शव को ढूंढने का करता रहा नाटक

इंदौर. पुलिस ने 13 साल पुराने अंधे कत्ल का पर्दाफाश किया है। सनसनीखेज इस घटना में मुख्य आरोपित मृतक की पत्नी से शादी करना चाहता था। उसने महिला के पति का कत्ल कर शव फेंक दिया। फिर महिला के साथ थाना, मंदिर-मस्जिदों में उसे ढूंढने का नाटक किया।

बताया जाता है कि वह महीनों बाद महिला को प्रभावित करने में कामयाब हुआ और शादी कर ली। शुक्रवार को गिरफ्तारी के बाद पत्नी को पता चला कि वह जिसके साथ रहती थी, उसने ही पहले पति का कत्ल किया था। पकड़ा गया आरोपित जीतू सोनी के पब में बाउंसर था।

एएसपी (पूर्वी-3) प्रशांत चौबे के मुताबिक गिरफ्तार आरोपित का नाम संजू पिता ओमप्रकाश योगी निवासी आदर्श गणपति नगर और आर्यन सरदार उर्फ रितेश पिता नरेंद्रसिंह दीवान निवासी कृष्णबाग कॉलोनी है। आरोपितों ने परिचित मिथिलेश यादव की हत्या करना कबूला है। एएसपी के मुताबिक संजू ने बताया कि वह मिथिलेश की पत्नी को पसंद करता था। उसे प्रभावित करने के लिए मिथिलेश से दोस्ती की और घर आने लगा। उसे फैक्टरी में काम भी दिलवा दिया जिसमें वह काम करता था। तमाम कोशिशों के बाद भी संजू से प्रभावित नहीं हुई। इस पर जून 2006 में आर्यन के साथ मिलकर मिथिलेश की हत्या का षड्यंत्र रचा और सुपर कोरिडोर पर बुला लिया। उसे शराब पिलाई और चाकू मारकर हत्या कर दी।

ढूंढने के लिए थाने गया, मंदिर-मस्जिदों में ले गया... और शादी कर ली
पति की हत्या से अनजान राधाबाई एरोड्रम थाने पहुंची और पति की गुमशुदगी दर्ज करवाई। संजू भी मिथिलेश को ढूंढता रहा। राधाबाई को मंदिर व मस्जिदों में लेकर गया। अंतत: संजू से प्रभावित हो गई और उसी से शादी कर ली। उसके दो बच्चों को भी संजू ने रख लिया। एएसपी के मुताबिक मिथिलेश की पत्नी की सबसे पहले बद्रीलाल से शादी हुई थी। उससे दो बच्चे थे। उन्हें भी संजू ने रख लिया था।

ऐसे हटा पर्दा
बाणगंगा थाना पुलिस ने चार दिन पूर्व प्रमोद सिंह की हत्या में आर्यन और पिद्दू उर्फ नवीन कुशवाह को गिरफ्तार किया था। आर्यन जीतू सोनी के पब में बाउंसर रहा है। पुलिस को शक था कि उसने जीतू सोनी के साथ घटनाएं की होंगी। जब अफसरों ने सख्ती की तो आर्यन ने कहा कि जीतू के साथ तो कोई घटना नहीं की लेकिन 13 साल पूर्व मिथिलेश की हत्या की है।