
5 महीने बाद भी शुरू नहीं हुई कड़कनाथ की दुकान
डॉ. आंबेडकर नगर (महू).
नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विज्ञान विवि द्वारा रीवा और महू पिछले साल डेयरी और मीट प्रोडक्ट सेलिंग शुरू की गई थी। हालांकि महू वेटरनरी कॉलेज द्वारा कड़कनाथ मुर्गे और अंडे काफी पहले से बेचे जा रहे हैं। नवंबर 2022 से दूध से बने उत्पाद पनीर, स्पोट्र्स ड्रिंक्स, दूध की पेटीज, लस्सी आदि तैयार की जाने लगी। इसके साथ ही कड़कनाथ चिकन मीट पेटीज, नगेट्स, मीट कुकीज तैयार की गई। वर्तमान में कॉलेज द्वारा ऑर्डर मिलने पर ही प्रोडक्ट तैयार कर बेचे जा रहे हैं। कॉलेज द्वारा दिसंबर 2022 में तय किया गया था कि इन उत्पाद की ब्रिकी बढ़ाने के लिए सेल काउंटर भी नए वर्ष की शुरुआत में खोला जाएगा। लेकिन प्रबंधन ने आज तक इस काउंटर को नहीं खोला है। उल्लेखनीय है कि नवंबर 2022 में कॉलेज ने दूध, पनीर, मिल्क कूकीस, कड़कनाथ के अंडे, मीट प्रोडक्ट, हेल्थ ड्रिंक आदि प्रोडक्ट तैयार कर बेचना शुरू किया था। कॉलेज में इन उत्पाद की ब्रिकी बढ़ाने के लिए एक सेल काउंटर खोला जाना था।
लाखों रुपए के मुर्गे बेचे
वेटरनरी कॉलेज महू में 2011 में झाबुआ के कड़कनाथ की प्रजाति को बचाने के लिए प्रोजेक्ट शुरू किया गया था। शुरुआत कुछ चूजों और मुर्गे-मुर्गियों से हुई थी। वर्तमान में यहां दो फॉर्म में 750 से अधिक मुर्गे-मुर्गियां हैं। कॉलेज द्वारा कड़कनाथ को पालन और अन्य उपयोग के लिए विक्रय भी किया जाता है। पिछले वर्ष करीब 9.50 लाख रुपए की आय कड़कनाथ बेचकर की थी।
इनका कहना है
सेल काउंटर का काम अधूरा है, जिसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा।
-डॉ. बीपी शुक्ला, डीन, वेटनरी कॉलेज महू
Published on:
02 Jun 2023 11:44 am
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
