21 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कैलाश ने कहा, गरिमा भूले दिल्ली के सीएम, राहुल को कॉमेडियन मानती है जनता

मृतक पूर्व सैनिक के पक्ष में आने के बाद कैलाश ने दोनों पार्टियों को आड़े हाथों लिया।

2 min read
Google source verification

image

Kamal Singh

Nov 04, 2016

kailash vijayvargiya rahul gandhi arvind kejriwal

kailash vijayvargiya rahul gandhi arvind kejriwal


इंदौर. भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और महू के विधायक कैलाश विजयवर्गीय ने एक बार फिर विवादित बयान जारी किया है। इस बार निशाने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरिवाल और कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी है।
दरअसल देश की राजधानी में वन रैंक-वन पेंशन की मांग को लेकर एक पूर्व सैनिक ने जहर खाकर आत्महत्या की। मृतक सैनिक वन रैंक-वन पेंशन मुद्दे पर सरकार के फैसले से संतुष्ट नहीं था, जिसके चलते मृतक और उनके कुछ साथी सोमवार से जंतर-मंतर पर धरना दे रहे थे। आपको बता दें, कि मृतक पूर्व सैनिक का नाम रामकिशन ग्रेवाल था। रामकिशन हरियाणा के रहने वाले थे। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी और आप नेता अस्तपाल में पहुंचे थे। मृतक के पक्ष में आने के बाद कैलाश ने दोनों पार्टियों को आड़े हाथों लिया।

narendra-modi-s-effigy-1434362/">
यह भी पढ़ें:-राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर कांग्रेस ने पीएम मोदी पर उतारा गुस्सा, केंद्र सरकार का पुतला फूंका

अपनी गरिमा भूल चुके दिल्ली के मुख्यमंत्री जी... बीजेपी इंडिया वाले सर्वस्व रूप से भारत माता के ही है, पर छोडिय़े आप यह नहीं समझ पाएंगे। जुबानी डायरिया से ग्रसित श्रीमान केजरीवाल जैसे लोग ही बाप तक जा सकते हैं। ऐसा कोई सगा नहीं, जिसको हमने ठगा नहीं को चरितार्थ करने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री किसके कितने सगे हैं, यह सारा देश देख चुका है।



राहुल को जनता कॉमेडियन मानती है, अंतर बस यह है कपिल शर्मा की कॉमेडी देख लोग खुश होते है, राहुल गांधी को देख क्रोधित।
लाशों पर राजनीति करने वाली कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी ने आज देश को बताया दिया कि खून की दलाली कैसे करते हैं।

kailash vijayvargiya rahul gandhi arvind kejriwal





पहले भी दिए विवादित बयान:-
मार्च में कैलाश ने गुलाम नबी आजाद को सोनिया का गुलाम ट्वीट पर लिखा था। आजाद ने एक दिन पहले ही अपने बयान में आईएसआईएस की तुलना आरएसएस से की थी। इसके बाद विजयवर्गीय ने लिखा, सोनिया के गुलाम से देश और क्या उम्मीद कर सकता है।

यह भी पढ़ें:- कांग्रेस ने क्यों कहा, मोदी पाकिस्तान के मुखिया को दूसरी पैंट देने या सुखाने ना पहुंच जाए...

-होली मिलन समारोह पर पूर्व मंत्री शशि थरूर को महिलाओं को शौकीन और राहुल गांधी को मजाक का विषय कहा था।

-कांग्रेस लीडर खोज रही है। यह अफसोस की बात है कि उसे कन्हैया जैसे छोकरे में लीडर दिखता है।

-ओवैसी को भारत की धरती पर बोझ बताया था।

-शाहरुख को भारत विरोधी कहते हुए सोशल मीडिया पर लिखा था, वे रहते तो भारत में हैं, लेकिन उनका मन सदा पाकिस्तान में रहता है। उनकी फिलमें भारत में करोड़ों कमाती है, लेकिन उन्हें भारत असहिष्णु नजर आता है। यह देशद्रोह नहीं तो क्या है।

-शाहरुख की दिलवाले फिल्म फ्लॉप होने पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि अब दंगल में मंगल करना है।