
कमलनाथ ने मिशन 2023 जीतने के लिए कार्यकर्ताओं को दिया गुरु मंत्र
इंदौर. कांग्रेस (Congress) ने मिशन-2023 पर काम शुरू कर दिया है। बुधवार को नगरीय निकाय चुनाव में महापौर और पार्षद प्रत्याशियों को पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस (Congress) अध्यक्ष कमलनाथ (Kamal Nath) ने जीत का मंत्र दिया। राजधानी भोपाल के रवींद्र भवन में आयोजित बैठक में इंदौर समेत प्रदेश भर से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे। इसमें नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी समेत सभी शहरों को कांग्रेस अध्यक्ष भी शामिल हुए। प्रत्याशियों ने नाथ से उनके बंगले पर मुलाकात की। इसके बाद नाथ ने रवींद्र भवन में प्रदेशभर से आए महापौर, अध्यक्ष और पार्षद प्रत्याशियों को संबोधित किया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal Nath) ने कहा कि भाजपा सरकार में सभी तबका परेशान है। महंगाई चरम पर है। भ्रष्टचार का बोलबाला है। ऐसे में जनता भाजपा सरकार से परेशान है। आप सभी अभी से 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। भाजपा सरकार की नाकामियों को घर-घर जाकर बताएं, ताकि भाजपा सरकार का खेल उजागर हो सके।
भाजपा सरकार में रहे भ्रष्टाचार को करें उजागर
बाकलीवाल ने बताया, नाथ ने सभी कार्यकर्ताओं मिशन 2023 के लिए मैदान में जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने सड़क पर उतरकर भाजपा सरकार में रहे भ्रष्टाचार को उजागर करने के साथ ही कांग्रेस सरकार में हुए विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाने की बात कही। साथ ही जीते हुए सभी पार्षदों से अपने वार्ड में डटकर कार्य करने को कहा। बाकलीवाल ने बताया, इंदौर से नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे, शेख अलीम, जिनेश झांझरी, अनवर कादरी, शैलेष गर्ग, पुखराज राठौर सहित नेत्रियों में किरण जिरेती, शैफू वर्मा, विनितिका मौर्य, याशमीन पटेल सहित अन्य मौजूद रहे।
कांग्रेस ने महंगाई के खिलाफ निकाली पदयात्रा
बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ बुधवार सुबह करीब 11 बजे कांग्रेसियों ने इंदौर के गांधी भवन से कलेक्टोरेट तक पदयात्रा निकाली। कलेक्टोरेट पहुंचकर ज्ञापन एसडीएम अंशुल खरे को सौंपा। यात्रा में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता मौजूद थे। शहर कांग्रेस (Congress) मोर्चा संगठन प्रभारी देवेंद्र यादव व राजेश चौकसे ने बताया कि यह प्रदर्शन भारत जोड़ों यात्रा के समर्थन में किया गया।
Published on:
13 Oct 2022 01:16 am
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
