21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कर्नाटक में भाजपा की सरकार…कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला

काली पट्टी बांधकर मनाया काला दिवस, बड़ा प्रदर्शन हुआ, पुलिस का नहीं था अता-पता

2 min read
Google source verification
congress

कर्नाटक में भाजपा की सरकार...कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला

इंदौर। कर्नाटक में भाजपा की सरकार बनाए जाने के विरोध में आज कांग्रेस नेता सड़क पर उतरे। लोकतंत्र की हत्या बताकर काली पट्टी बांधकर आज काला दिवस मनाने की घोषणा की गई। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाया गया, लेकिन पुलिस का दूर दूर तक अता-पता नहीं था।

आज सुबह ९ बजे यशवंत रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन पर इंदौर शहर कांग्रेस, मप्र राजीव विकास केंद्र के नेता व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में इक_ा हुए। इसमें प्रमुख रूप से प्रमोद टंडन, देवेंद्र यादव, यतींद्र वर्मा, अनिल यादव, जोहर मानपुरवाला, अनूप शुक्ला, सन्नी राजपाल और विवेक खंडेलवाल प्रमुख थे। कार्यकर्ता कर्नाटक में भाजपा की सरकार बनने के विरोध में काली पट्टी बांधे हुए थे।

टंडन व यादव ने आरोप लगाया कि कर्नाटक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के इशारे पर लोकतंत्र की हत्या की गई। राज्यपाल ने उनके इशारों पर मुख्यमंत्री को शपथ दिलवा दी जो कि संविधान के खिलाफ है। बहुमत के बगैर भाजपा सरकार बना रही है जो सीधे-सीधे संविधान का मजाक है जहां भाजपा के पास न बहुमत है न जनमत है। लोकतंत्र की हत्या की जा रही है और भाजपा लोकतंत्र का मखौल उड़ा रही है।

कांग्रेस, जेडीएस और निर्दलीय को मिलाकर १17 सीटें हैं, जबकि भाजपा के पास 104 सीट ही है। इसके बावजूद सरकार बनाने का मौका नहीं दिया। यहां तक कि राज्यपाल ने भाजपा को सरकार बनाने के लिए 15 दिन का समय दिया। इसके विरोध में काली-पट्टी बांधकर आज का दिन काला दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने बाद में प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी का पुतला जलाया। मजेदार बात ये है कि कांग्रेस के आंदोलन की खबर पुलिस और प्रशासन को पहले से थी, लेकिन मौके पर कोई नहीं पहुंचा। कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पुतले को आग लगाई।