6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

करवा चौथ पर भेजिए ये शायरी, खुश हो जाएंगे आपके पतिदेव

करवा चौथ का व्रत 17 अक्टूबर गुरुवार को देशभर में महिलाएं निर्जल व्रत रखकर मनाएगी।

2 min read
Google source verification

इंदौर

image

Hussain Ali

Sep 12, 2019

करवा चौथ पर भेजिए ये शायरी, खुश हो जाएंगे आपके पतिदेव

करवा चौथ पर भेजिए ये शायरी, खुश हो जाएंगे आपके पतिदेव

इंदौर.करवा चौथ का व्रत 17 अक्टूबर गुरुवार को देशभर में महिलाएं निर्जल व्रत रखकर मनाएगी। पत्नी अपने पति की लंबी आयु और संकट से बचाए रखने के लिए यह व्रत रखती है। करवा चौथ के दिन व्रत कथा पढऩा अनिवार्य माना जाता है। करवा चौथ की कई कथाएं हैं, लेकिन सबका मूल एक ही है। पति और पत्नी के प्यार का दर्शाते इस पर्व पर हम आपको बता रहे हैं कुछ बेस्ट मैसेजेस जो आप अपने पति को भेज सकती है। इससे उनका दिल खुश हो जाएगा।

1. जब तक ना देखे चेहरा आप का,
ना सफल हो यह त्योहार हमारा,
जल्दी आओ दिखा दो अपनी सूरत,
और कर दो करवा चौथ सफल हमारा।।

2. करवा चौथ तो बहाना है,
असली मकसद तो पति को याद दिलाना है
कि कोई है, जो उसके इंतजार में दरवाजे पर
टकटकी लगाए रहती है,
पति के इंतजार में.
सदा आंखें बिछाए रहती है।।

3. सुबह से भूखी है,
उसका गला भी सूखा जाता है
इस पर उसका कोई जोर नहीं,
उसे प्यार जताने का
बस यही तरीका आता है।।

must read : पति की आयु रखनी है लम्बी, तो महिलाएं करवा चौथ पर करें यह काम

4. चांद की पूजा करके, करती हूं मैं,
तुम्हारी सलामती की दुआ..
तुझे लग जाये मेरी भी उमर,
गम रहे हर पल तुझसे जुदा..।।

5. उम्र तुझे मेरी भी लग जाये
काश तेरी सांसें मुझमे बस जाये
करवा चौथ है बहुत सुहाना
गर मैं रुठुं तो तुम मानना
दिल मेरा फिर से तेरा प्यार मांगे ,
प्यासे नयना फिर से तेरा दीदार मांगे,
प्रेम, स्नेह से प्रकाशित हो दुनिया मेरी,
ऐसा साथी पूरा जग संसार मांगे।

6. मेहंदी का लाल रंग आप के प्यार की गहराई दिखता है,
माथे पर लगाया हुआ सिंदूर आपकी दुआएं दिखाता है,
गले में पहना हुआ मंगलसूत्र हमारा मजबूत रिश्ता दिखता है।।

7. आज सजी हूं दुल्हन सी मैं,
कब तू आएगा पिया,
अपने हाथों से पानी पिलाकर कब गले लगाएगा पिया।।

8. चूडिय़ों को सजा लिया हाथों में,
और माथे पर सिंदूर लगाया है,
पिया आजा पास हमारे,
देख चांद निकल आया है।

must read : करवा चौथ स्पेशल - व्रत खोलने के लिए जानें खानपान के ये खास टिप्स

9. व्रत रखा है मैंने,
बस एक प्यार की ख्वाइश के साथ,
हो लंबी उम्र तुम्हारी,
और हर जन्म मिले हमें एक दूसरे के साथ।

10. आज मुझे आपका खास इंतजार है
करवा-चौथ के दिन पर आपका दीदार है
आपकी लंबी उम्र की मुझे दरकार है
जल्दी आना आपके लिए सब छोड़ बैठा आपका प्यार है