6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दुनिया की 50 हजार महिलाओं को पछाडक़र मिसेज इंडिया वर्ल्ड वाइड के फाइनल में पहुंची MP की राजपूत लेडी

यह कॉन्टेस्ट पूरी दुनिया में रहने वाली भारतीय महिलाओं के लिए है। इसका फाइनल 10 से 20 अक्टूबर के बीच ग्रीस में होगा।

2 min read
Google source verification

इंदौर

image

Hussain Ali

Jul 27, 2019

lady

दुनिया की 50 हजार महिलाओं को पछाडक़र मिसेज इंडिया वर्ल्ड वाइड के फाइनल में पहुंची MP की राजपूत लेडी

इंदौर. मध्यप्रदेश के छोटे से शहर महू की बेटी ने कमाल कर दिखाया है। यहां रहने वाली कविता राठौर मिसेज इंडिया वल्र्ड वाइड के फाइनल में पहुंच गई हैं। यह कॉन्टेस्ट पूरी दुनिया में रहने वाली भारतीय महिलाओं के लिए है। इसका फाइनल 10 से 20 अक्टूबर के बीच ग्रीस में होगा। कविता राठौर ने पत्रिका को बताया कि इस ब्यूटी कॉन्टेस्ट के लिए भारत सहित दुनिया के कई देशों में रहने वाली 50 हजार भारतीय मूल की महिलाओं ने ऑडिशन दिया था। चार राउंड के बाद उनमें से 172 को शॉर्ट लिस्ट किया गया। अब इन 172 प्रतिभागियों के ग्रूमिंग सेशंस जारी हैं। हाल ही में आगरा में हुए सेशन में हिस्सा ले कर कविता वापस घर लौटी हैं।

राजपूत महिलाओं के लिए आसान नहीं है मॉडलिंग, पति ने किया पूरा सपोर्ट

कविता ने बताया, उनके पिता आर्मी में थे इसलिए स्कूल-कॉलेज की शिक्षा महू में हुई। फिर एलएलबी इंदौर से किया। कविता स्कूल और कॉलेज में हमेशा टॉपर रहीं हैं। उन्होंने कहा कि शादी से पहले कभी मॉडलिंग या ब्यूटी कॉन्टेस्ट के बारे में सोचा भी नहीं था। मेरे पति अभिषेक सिंह फौज में कर्नल हैं। मैं राजपूत परिवार से हूं और शादी भी राजस्थान में राजपूतों में ही हुई। हमारे समाज में लड़कियों का मॉडलिंग करना आसान बात नहीं है, लेकिन मेरे पति काफी सपोर्टिव हैं। इस कॉन्सेप्ट के बारे में उन्होंने ही पता किया और मेरा नाम रजिस्टर किया। इससे पहले मॉडलिंग में कुछ नहीं किया। पति की कोलकाता में पोस्टिंग है वहीं उनके साथ रहती हूं।

ब्रेकफास्ट कभी मिस नहीं करती

फिट रहने को लेकर उन्होंने कहा कि मैं सुबह वेट ट्रेनिंग और शाम को योगा करती हूं। डाइट में वैसे तो कई चीजें हैं, लेकिन मेजर पॉइंट यह है कि मैं कभी भी ब्रेकफास्ट मिस नहीं करती। बहुत रिच ब्रेकफास्ट लेती हूं। ज्यादा डाइट लेना हो तो डिनर नहीं करती। कविता कहती हैं कि इस कॉन्टेस्ट ने मुझे और मुझ जैसी अन्य महिलाओं को यह बताया है कि शादी के बाद भी सपने पूरे किए जा सकते हैं। पति और परिवार का प्रोत्साहन मिले तो कई रास्ते खुल जाते हैं।