
Leopard
इंदौर। एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी वन विभाग तेंदुए को ढूंढ नहीं सका है। मंगलवार रात तेंदुए ने एक बछड़े पर भी हमला किया है। वह घायल अवस्था में है। नैनोद और दिलीप नगर में अलग-अलग समय पर तेंदुए देखे गए। इसमें एक शावक भी है। ग्रामीणों से मिली सूचना के बाद बुधवार सुबह वन विभाग ने रेस्क्यू शुरू किया। इंफोसिस में लगे पिंजरे को हटाकर नैनोद शिफ्ट कर दिया है। इसके साथ ही रालामंडल से दो और पिंजरे उन स्थानों पर लगाए हैं जहां तेंदुए को देखा था।
प्रत्यक्षदर्शी ने मोहल्ले में किया अलर्ट
प्रत्यक्षदर्शी विक्की वैष्णव के मुताबिक मंगलवार रात करीब 9:30 बजे दोस्त के साथ समर्थ ग्रीन सिटी कॉलोनी में घर की छत पर थे तभी तेंदुए के बच्चे (शावक) को गुजरते देखा। इसके आधे घंटे बाद एक और बड़े तेंदुए (संभवतः मादा) को देखा था। इसकी सूचना डायल 100 पर पुलिस को भी दी थी, लेकिन पुलिस ने हमसे प्रूफ मांगा। कुछ देर बाद पास के ही गांव के सरपंच को सूचना दी थी। उन्होंने वन विभाग को जानकारी देने की बात कही थी। मैंने आसपास के घर वालों को फोन पर कहा कि घरों से निकलते समय सतर्क रहें। इस क्षेत्र में तेंदुए घूम रहे हैं। समर्थ ग्रीन सिटी से कुछ दूर स्थित दिलीप नगर ईंट भट्टा क्षेत्र में बछड़ा घायल हालत में मिला। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि इस पर तेंदुए ने ही हमला किया है।
2 दर्जन स्टाफ तैनात, नाईट विजन कैमरे से अब होगी तलाश
डीएफओ महेंद्र सोलंकी के मुताबिक मंगलवार रात को दो फोन कॉल से तेंदुए के क्षेत्र में होने की जानकारी मिली थी। सुबह रीजनल रेस्क्यू टीम के साथ इंदौर रेंज की फॉरेस्ट टीम को भेजा था। नाइट विजन कैमरे लगाए हैं। दो दर्जन स्टाफ को तैनात किया है। टीम को निर्देश दिए हैं कि हर हाल में तेंदुए का रेस्क्यू किया जाए। साथ ही आसपास के गांव में अलर्ट जारी किया है। रात में घरों से निकलते वक्त उजाला करने और बच्चों का खास ख्याल रखने के निर्देश दिए हैं।
Published on:
25 Jan 2024 09:05 am
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
