27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VIDEO : आखातीज पर गूंजी शहनाई, सुबह से बैंड बाजा बारात

आखातीज पर गूंजी शहनाई, सुबह से बैंड बाजा बरात

2 min read
Google source verification

इंदौर

image

Hussain Ali

May 07, 2019

shaadi

VIDEO : आखातीज पर गूंजी शहनाई, सुबह से बैंड बाजा बरात

इंदौर. अक्षय तृतीया पर आज सुबह से ही शहर में उत्सवी माहौल है। आज विवाह के लिए मुहूर्त की आवश्यकता नहीं होती, इसके चलते कई समाजों के आज सामूहिक विवाह समारोह हो रहे हैं। इंदौर में सैकड़ों जोड़े परिणय सूत्र में बंधने जा रहे हैं। विभिन्न समाजों ने भी सामूहिक विवाह के आयोजन रखे हैं। इधर, भगवान परशुराम की जयंती पर सुबह शहर में शोभायात्रा निकली तो शाम को जुलूस निकाला जाएगा। सुबह 151 बटुकों का उपनयनय संस्कार भी किया गया।

41 राजपूत जोड़ों का विवाह

अखिल भारतीय राजपूत समाज का सामूहिक विवाह पानदा में होने जा रहा है। समाज के हरिओम ठाकुर ने बताया कि 41 जोड़े हैं, जिसमें बाहर से आने वाले जोड़ों से कम शुल्क लिया गया। सभी का एक ड्रेस कोड रखा गया है, ताकि पूरा समाज एकरूपता में नजर आए। आयोजन के लिए समाज से धनसंग्रह किया जाता है और जोड़े को गृहस्थी का सामान दिया जाता है। पूर्व विधायक अंतरसिंह दरबार व भाजपा नेता कंचन सिंह चौहान ने भी अपनी बेटे की शादी की थी।

151 बच्चों का उपनयन

अखिल भारतीय ब्राह्मण संगठन ने परशुराम जयंती पर १५१ बच्चों का उपनयन संस्कार रखवाया। सुबह 7 बजे परशुराम वाटिका मरीमाता पर कार्यक्रम शुरू हुआ। बच्चों के साथ उनके परिजन और रिश्तेदार भी शामिल हुए। संस्था के संरक्षक व विधायक संजय शुक्ला ने मतदान व पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। इसके अलावा श्रीगौड़ ब्राह्मण समाज सामाजिक संस्था मालवा निमाड़ ने श्रीगौड़ विद्या मंदिर में उपनयन संस्कार का आयोजन रखा। १२ मई को समाज का सामूहिक विवाह होगा। जानापाव में परशुराम चालीसा का पाठ ब्रह्मशक्ति संस्था के बैनर तले हुआ। स्नेहलतागंज शिवकुटी स्थित चंद्रेश्वर महादेव मंदिर परिसर में अभिषेक व महाआरती की गई। शाम को सर्वब्राह्मण समाज के बैनर तले परम्परागत जुलूस निकलेगा।

सुबह निकली शोभायात्रा

परशुराम महासभा के बैनर तले आज सुबह 7 बजे राजेंद्र नगर स्थित परशुराम चौक से भगवान परशुराम की शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें विद्वान पंडित व साधु संत भी शामिल हुए। यात्रा में पुरुष कुर्ता-पजामा पहने हुए थे। यात्रा के समापन पर अध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा व संजय मिश्रा ने 19 मई को मतदान करने की शपथ दिलवाई।