अब इस मामले के तूल पकड़ने के बाद आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले मौलाना शादाब खान की ओर से एक नया वीडियो सामने आया है। वीडियो में उन्होंने कहा कि, वायरल हुआ वीडियो बीते एक-दो दिन पुराना नहीं, बल्कि पिछले साल के मुहर्रम माह की 9 तारीख का है, जब वो अपने भाइयों और मुस्लिम मां-बहनों, बच्चियों को समझा रहे थे कि, हमें जुलूस में भीड़ इकठ्टा नहीं करना। क्योंकि, जाम लगता है कई बार एंबुलेंस तक इस जाम में फंस जाती है। पुलिस प्रशासन को बड़ी मशक्कत करनी पड़ती है, जितनी ज्यादा भीड़ होती है। इसके साथ उस समय कोरोना भी देश में पैर पसार रहा था तो इन्हीं वजहों से हम समझा रहे थे कि, अपने घर में मुहर्रम की तैयारी करें।