5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वाल्मीकि समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी करके फंसे मौलाना : Video Viral, हरिजन एक्ट के तहत केस दर्ज

वायरल वीडियो पर आपत्ति दर्ज कराते हुए शहर के वाल्मीकि समाज के प्रतिनिधिमंडल ने चंदननगर थाने में मोलाना के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 9 Aug 2023, 7:32 PM IST

valmiki samaj blame on molana

वाल्मीकि समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी करके फंसे मौलाना : Video Viral, हरिजन एक्ट के तहत केस दर्ज

देश के सबसे स्वच्छ शहर और मध्य प्रदेश के आर्थिक नगर इंदौर में वाल्मीकि समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। दरअसल, शहर के चंदन नगर इलाके में एक मोलाना द्वारा वाल्मीकि समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो पर आपत्ति दर्ज कराते हुए शहर के वाल्मीकि समाज के प्रतिनिधिमंडल ने चंदननगर थाने में मोलाना के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे मौलाना के वीडियो में उन्होंने इंदौर नगर निगम के सफाईकर्मियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। मोलाना की इस टिप्पणी से नाराज वाल्मीकि समाज का प्रतिनिधि मंडल चंदन नगर थाने पहुंचा और वीडियो दिखाकर आपत्ति दर्ज कराते हुए मोलाना के खिलाफ केस दर्ज कराया है। इस मामले में वाल्मीकि समाज सफाई कामगार संघ के उपाध्यक्ष सुभाष धौलपुरे ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा कि, चंदननगर क्षेत्र के एक मोलाना ने वाल्मीकि समाज और इंदौर नगर निगम के सफाई मित्रों पर अशोभनीय और गंदी टिप्पणी की है, जिससे समाज में खासा रोष है।

यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में BSP का शक्ति प्रदर्शन : राजभवन घेरने निकले हजारों कार्यकर्ता, पुलिस ने रोका, VIDEO


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मोलाना का वीडियो

वाल्मीकि समाज सफाई कामगार संघ के उपाध्यक्ष सुभाष धौलपुरे का कहना है कि, इस टिप्पणी को लेकर वाल्मीकि समाज में काफी गुस्से में है। फिलहाल, प्रतिनिधिमंडल की शिकायत पर चंदन नगर थाना पुलिस ने मोलाना के खिलाफ हरिजन एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। वहीं, मामले को लेकर चंदननगर थाना प्रभारी मनीष मिश्रा का कहना है कि, सोशल मीडिया पर वाल्मीकि समाज के प्रतिनिधिमंडल के वायरल वीडियो के आधार पर मामला दर्ज कराया है। फिलहाल, शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें- यहां नदी में तैरकर स्कूल जाते हैं छात्र-छात्राएं : VIDEO, भांजियों ने लगाई मामा शिवराज से गुहार