6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मध्य प्रदेश में BSP का शक्ति प्रदर्शन : राजभवन घेरने निकले हजारों कार्यकर्ता, पुलिस ने रोका, VIDEO

राजधानी भोपाल में बहुजन समाज पार्टी ने बुधवार को शक्ति प्रदर्शन किया है। मायावती के भतीजे आकाश आनंद इस शक्ति प्रदर्शन रैली में शामिल हुए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 9 Aug 2023, 6:44 PM IST

BSP shakti pradarshan

मध्य प्रदेश में BSP का शक्ति प्रदर्शन : राजभवन घेरने निकले हजारों कार्यकर्ता, पुलिस ने रोका, VIDEO

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बुधवार को बहुजन समाज पार्टी ने शक्ति प्रदर्शन किया है। इस दौरान बीएसपी के नेशनल कोऑर्डिनेटर और यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के भतीजे आकाश आनंद भी शक्तिप्रदर्शन रैली में शामिल हुए हैं। इस दौरान हजारों की संख्या में राजभवन का घेराव करने निकले बसपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रास्ते में ही रोक लिया।

इससे पहले उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के भतीजे आकाश आनंद का भोपाल के राजाभोज एयरपोर्ट पर सैकड़ों की संख्या में पहुंचे बसपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। यहां से हजारों की संख्या में बसपा कार्यकर्ता राजभवन का घेराव करने निकले तो उन्हें पुलिस ने रास्चे में ही रोक लिया। बता दें कि, बीच रासते में पुलिस ने कड़े बंदोबस्त और घेराबंदी कर रखी थी, जिसके चलते कार्यकर्ताओं को रास्ते में रोक लिया गया। हालांकि, पुलिस और बसपा कार्यकर्ताओं के बीच हल्की-फुल्की धक्का-मुक्की भी हुई है।

यह भी पढ़ें- यहां नदी में तैरकर स्कूल जाते हैं छात्र-छात्राएं : VIDEO, भांजियों ने लगाई मामा शिवराज से गुहार


सड़क पर उतरे हजारों बसपा कार्यकर्ता

पुलिस द्वारा राजभवन की ओर बढ़ने पर रोक लगाने के बाद बसपा कार्यकर्ताओं ने सड़कर जमकर नारेबाजी शुरु कर दी। इसके बाद राज्यपाल में नाम ज्ञापन सौंपकर अपने प्रदर्शन को खत्म किया।

यह भी पढ़ें- एमपी-छत्तीसगढ़ के रेल यात्री ध्यान दें : 14 ट्रेनें हुई कैंसिल, यात्रा से पहले चेक करें लिस्ट


पुलिस ने रोका

वहीं, बसपा के प्रदेश अध्यक्ष रमाकांत पीप्पल का कहना है कि, आज विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर आदिवासी वर्ग और दूसरे पोड़ित शोषित वर्गों के साथ अन्याय और अत्याचार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया है। इस संबंध में राजभवन तक जाने का प्रयास किया था, जिसे पुलिस ने इस शर्त पर रोका है कि, वो खुद राज्यपाल तक उनका ज्ञापन पहुंचाएंगे।