
Minister MP MLA and Mayor gathered at Kailash Vijayvargiya's house- image X
MP BJP- मध्यप्रदेश के एक बड़े नेता ने रविवार को प्रदेश की सियासत गरमा दी। उनके घर बीजेपी के मंत्री, सांसद, विधायक और महापौर जुटे जिससे राज्य में भारी बारिश के बीच राजनैतिक पारा उछल गया। प्रदेश के वरिष्ठ नेता व राज्य सरकार के केबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के घर पर नेताओं का यह जमावड़ा लगा। उनके इंदौर स्थित निवास पर जहां मंत्रिमंडलीय सहयोगी तुलसी सिलावट पहुंचे वहीं इंदौर के सांसद शंकर लालवानी और महापौर पुष्यमित्र भार्गव भी आए थे। कई विधायक भी यहां आए जिससे राजनैतिक कयास लगाए जाने लगे। बाद में मालूम चला कि कैलाश विजयवर्गीय ने सभी नेताओं को अपने घर लंच पर आमंत्रित किया था। उन्होंने भोज के संबंध में ट्वीट भी किया।
इंदौर में बीजेपी के वरिष्ठ नेता व केबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा घर पर दिए गए सहभोज से प्रदेश की राजनीति सरगर्म हो उठी। बिना किसी कार्यक्रम के मंत्री, विधायक, सांसद और महापौर को विजयवर्गीय के घर पर एक साथ देखना लोगों के लिए कौतुहल का विषय बन गया।
पता चला कि केबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बीजेपी संगठन के निर्देश पर यह लंच पार्टी दी है। उन्होंने न केवल पार्टी के सभी नेताओं के साथ भोजन किया बल्कि उन्हें भेंट स्वरूप आरएसएस की पुस्तकें भी दीं।
इंदौर में अपने निवास पर आयोजित सहभोज के संबंध में कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट भी किया। उन्होंने अपने एक्स हेंडल पर लिखा-
अपनों का साथ और अपनत्व की मिठास !!!
आज इंदौर स्थित निज निवास पर भारतीय जनता पार्टी परिवार के सदस्य स्नेहिल मिलन एवं भोज पर पधारे। इस विशेष अवसर पर स्वादिष्ट व्यंजनों की खुशबू से अधिक पारिवारिक ऊर्जा, संवाद की सरिता और मिल बैठने की वह सहज आत्मीयता रही, जो सिर्फ अपनेपन से ही उपजती है।
Updated on:
27 Jul 2025, 3:58 PM IST
Published on:
27 Jul 2025, 3:58 PM IST
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.