25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MP Loksabha 2024 News- इंदौर में हो रही राजनीतिक माफियागीरी, नोटा का जमकर करेंगे प्रचार : जीतू पटवारी

MP Loksabha 2024 News- कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बिना नाम लिए कैलाश विजयवर्गीय पर साधा निशाना, लगाया अपहरण का आरोप, बोले अब नोटा का करेंगे जमकर प्रचार.
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Sanjana Kumar

•

Updated: 8 May 2024, 8:31 AM IST

jitu patwari

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी

MP Loksabha 2024 News- लोकसभा चुनाव के लिए इंदौर में प्रत्याशी विहीन हुई कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बगैर नाम लिए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, इंदौर के एक नेता ऐसे हैं, जो कहते हैं वे बड़े नेता हैं। उन्होंने देश में काम किया है और अमित शाह और मोदी के करीब हैं। उन्होंने ऐसा कृत्य कैसे किया, ये राजनीेतिक माफिया का स्वरूप है जो इंदौर में हो रही है।

मंगलवार को गांधी भवन में इंदौर लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की अहम बैठक बुलाई गई थी, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी प्रमुख रूप से मौजूद थे। उन्होंने नोटा के लिए अधिक से अधिक प्रचार करने को कहा। भाजपा ने कांग्रेस के प्रत्याशी अक्षय कांति बम का अपहरण किया है। हमें यह बात लोगों तक पहुंचानी होगी कि भाजपा ने लोकतंत्र की हत्या का प्रयास किया है और उनके अधिकारों को छीनने की कोशिश की है। इंदौर की 85 फीसदी जनता इस कृत्य से लज्जित है।

किसके पास है सबसे ज्यादा गुंडे

विजयवर्गीय का नाम लिए बगैर पटवारी ने कहा, इंदौर में सबसे ज्यादा गुंडे किसके पास हैं। अब तक प्लॉट पर कब्जे होते थे, अवैध कॉलोनियां काटी जाती थीं, चंदेबाजी की धंधेबाजी सुनी थी। प्लॉट पर कब्जा करके मांडवली की जाती थी, इन सबको कौन संरक्षण देता है।

बूथ पर बैठेगी कांग्रेस और लगेगी टेबल

बैठक में पटवारी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा, नोटा का प्रचार-प्रसार करना है। बताना है कि हमारा प्रत्याशी नोटा है। नोटा में वोट डालकर अपने आक्रोश व संदेश को दिया जा सकता है। जैसे सफाई में नंबर वन आए थे, वैसे ही राजनीति में भी इंदौर स्वच्छता चाहता है।

ताई की तारीफ

कांग्रेस प्रत्याशी बम के नाम वापसी व भाजपा में शामिल होने की घटना पर पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने नाराजगी जाहिर की थी। पटवारी ने उनकी तारीफ कर कहा कि वे दलगत राजनीति से ऊपर की नेता हैं।

निगम में दो हजार करोड़ का है घोटाला

पटवारी ने निगम के घोटाले को 150 करोड़ के बजाए दो हजार करोड़ का बताया। उनका कहना है कि यह 20 साल से चल रहा है। चार पांच बार के पार्षदों को देख लो, पहले उनके पास क्या था और अब उनके क्या धंधे हैं? पहले बाइक थी तो अब फॉर्च्यूनर में घूम रहे हैं।

नेता भी करें प्रचार

बैठक में शहर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने पार्टी के बड़े नेताओं पर निशाना साधा। उनका कहना था कि जो बड़ी-बड़ी कार्य योजना बनाते हैं, उन्हें कार्यक्रम भी करना चाहिए। अब तक सिर्फ शहर अध्यक्ष सुरजीतसिंह चढ्ढा ने एक कार्यक्रम किया है। इस पर चढ्ढा नाराज हो गए तो बाकी नेता भी भड़क गए। बैठक में शोभा ओझा, सदाशिव यादव, पिंटू जोशी, मोतीसिंह पटेल, राजेश चौकसे व अर्चना जायसवाल सहित कई नेता मौजूद थे।

निकलेगी मशाल रैली

कांग्रेस ने तय किया है कि 9 मई को मशाल रैली निकलेगी, जो परदेशीपुरा से पाटनीपुरा तक जाएगी। 10 मई को जंजीरवाला चौराहे से आंबेडकर प्रतिमा के बीच बड़ी रैली होगी।

ये भी पढ़ें:MP Loksabha 2024 News- पीएम मोदी के सवाल से घबरा गए भाजपाई, उधर रो पड़ीं भाजपा नेता