6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP Corona Cases Live Update : इंदौर में 7132 हुई कोरोना मरीजों की संख्या, अब तक 308 लोगों की मौत

मंगलवार को इंदौर में 74 नए मरीज मिले, वही 2 लोगों की हुई मौत

less than 1 minute read
Google source verification
MP Corona Cases Update

MP Corona Cases Live Update

इंदौर। शहर में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 7132 हो गई। वही इसी शहर में कोरोना से मरने वालों की संख्या 308 हो गई। जिला प्रशासन हर संभव प्रयास के बाद भी यहां मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जिला प्रशासन द्वारा लोगो से अपील कर रहा है कि कोरोना से बचने के लिए अपने घर मेें रहे और सुरक्षित रहें। मंगलवार की रात जारी मीडिया बुलेटिन के अनुसार 1059 सैंपल प्रात्त हुए और 74 नए संक्रमित मरीज सामने आए। वही 50 कोरोना मरीजो को डिस्चार्ज किया गया अब तक इंदौर शहर में 4808 कोरोना मरीजो को डिस्चार्ज किया जा चुका है। शहर में अभी तक कुल एक्टिव केस 2016 है।


29217 हुई प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या
प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को प्रदेश में 628 नए पॉजिटिव केस सामने आए जबकि 10 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। मंगलवार को जारी मीडिया बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या 29217 हो गई। वही प्रदेश में मरने वालों की 830 हो गई। साथ ही प्रदेश में अब तक 20343 मरीज स्वस्थ हो चुके है। और प्रदेश में कुल एक्टिव केस की संख्या 8044 है।