7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिला के घर से मिली 1 करोड़ की ब्राउन शुगर, कैश देख चौंकी पुलिस, नोट गिनने मंगानी पड़ी मशीन

MP Crime: मध्यप्रदेश पुलिस क्राइम ब्रांच ने हिस्ट्री शीटर महिला के घर से जब्त की करोड़ों की ब्राउन शुगर, कैश देख उड़े होश, भाई भी अपराधी...

less than 1 minute read
Google source verification
MP Crime News

MP Crime News(प्रतिकात्म फोटो: सोशल मीडिया)

MP Crime: नशे का कारोबार करने वाली हिस्ट्रीशीटर महिला को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने द्वारकापुरी में उसके घर से 516 ग्राम ब्राउन शुगर, जिसकी कीमत 1 करोड़ रुपए है, जब्त की गई है। यही नहीं क्राइम ब्रांच को महिला के घर से कैश भी बरामद हुआ है। ब्राउन शुगर और कैश देख पुलिस खुद चौंक गई। स्थिति ये थी कि पुलिस क्राइम ब्रांच को नोट गिनने के लिए मशीन मंगवानी पड़ी।

बरसों से कर रही नशे का कारोबार

इंदौर के नाथ मोहल्ला अहीरखेड़ी से धराई सीमा नाथ ने पूछताछ में माना कि बरसों से मादक पदार्थ की तस्करी कर रही है। उसका नेटवर्क द्वारकापुरी और आसपास है। बाहर से ड्रग्स मंगवाकर इंदौर में पैडलर्स को बेचती थी।

लाखों का कैश देख उड़े पुलिस के होश

बताया जा रहा है कि महिला के घर में लाखों का कैश देख क्राइम ब्रांच पुलिस के होश उड़ गए। आलम ये था कि पुलिस को नोट गिनने की मशीन मंगवानी पड़ी। उसके घर से 48 लाख रुपए का कैश बरामद किया गया है।

पहले भी 12 अपराधों में जा चुकी जेल

डीसीपी आरके त्रिपाठी ने बताया, 29 जुलाई को रवि उर्फ काला रघुवंशी निवासी पंढरीनाथ को 11.78 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ पकड़ा गया था। उसने सीमा नाथ से ब्राउन शुगर खरीदने की बात कही थी। तब से एमपी पुलिस क्राइम ब्रांच को सीमा की तलाश थी। अब उसे पकड़ा गया है। वह 12 अपराधों में पहले भी जेल जा चुकी है। वहीं पुलिस को उसके भाई चेतन का भी आपराधिक रिकॉर्ड मिला है।