
mp election 2023
इंदौर। मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए चुनाव आयोग ने मतदान का समय बढ़ाया है, लेकिन इंदौर के कई बूथों पर 100 फीसदी मतदान संभव नहीं है। क्योंकि, मतदान के लिए तय समय से कहीं ज्यादा वोटर इन मतदान केंद्रों पर हैं।
इंदौर में 27.55 लाख वोटर्स के लिए 2486 मतदान केंद्र हैं। एक बूथ पर औसतन 1108 वोट हो रहे हैं। मतदान का समय सुबह 7 से शाम 6 बजे तक है। 11 घंटों के 660 मिनट में 1100 वोट डलवाना होंगे। इस हिसाब से एक वोट डालने के लिए महज 35 सेकंड का समय रहेगा। इतने कम समय में वोटिंग लगभग नामुमकिन है। इससे कई मतदान केंद्रों पर तय समय में पूरे वोट नहीं डल पाएंगे। 1100 से ज्यादा मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की संख्या 660 से ज्यादा है। मालूम हो, ईवीएम से एक वोट डालने और वीवीपैट निकलने के बाद उसे रिसेट करने में 20 सेकंड लगते हैं।
ये है स्थिति
देपालपुर
मतदान केंद्र: 277
मतदाता:266668
- मतदाता सूची भाग संख्या 1 गिरोता (मावि भवन कमरा-1) के मतदान केंद्र पर 1176 मतदाता हैं। एक वोट का समय 32 सेकंड।
इंदौर-1
मतदान केंद्र: 312
मतदाता: 363648
- मतदाता सूची के भाग संख्या 9 के अहिल्याश्रम कन्या विद्यालय के कमरा नंबर 7 के मतदान केंद्र पर 1409 तो भाग संख्या 26 के एबीसी एकेडमी के कमरा नंबर 3 के मतदान केंद्र पर 1404 मतदाता। एक वोट का समय 27 सेकंड।
इंदौर-2
मतदान केंद्र: 296
मतदाता: 347471
- भाग संख्या 58 के शा. हाईस्कूल कमरा नंबर 3 खातीपुरा मतदान केंद्र पर 1034 वोटर। एक वोट का समय 45 सेकंड।
इंदौर-3
मतदान केंद्र: 193
मतदाता: 187161
- भाग संख्या 20 के सावित्री कला मंदिर के कमरा नंबर 2 के मतदान केंद्र पर 1214 वोटर। एक वोट का समय 33 सेकंड।
इंदौर-4
मतदान केंद्र: 211
मतदाता: 239584
- भाग संख्या 124 के श्रीकृष्ण एकेडमी के कमरा नंबर 2 के मतदान केंद्र पर 1155 वोटर। एक वोट का समय 37 सेकंड।
- भाग संख्या 139 के शा. प्रा. विद्यालय महावर नगर में 1184 मतदाता। एक वोट का समय 36 सेकंड।
इंदौर-5
मतदान केंद्र: 341
मतदाता: 412048
- भाग संख्या 97 के पायोनियर काॅन्वेंट स्कूल महालक्ष्मी नगर के मतदान केंद्र पर 1445 वोटर। एक वोट का समय 23 सेकंड।
- भाग संख्या 154 के एमजीएम हा. से. स्कूल के मतदान केंद्र पर 1318 वोटर। एक वोट का समय 30 सेकंड।
- भाग संख्या 284 के शा.उ.मा. विद्यालय मूसाखेड़ी कमरा नंबर 5 के मतदान केंद्र पर 1379 वोटर। एक वोट का समय 27 सेकंड।
- भाग संख्या 333 के सर सैय्यद हा. से. स्कूल कमरा नंबर 6 के मतदान केंद्र पर 1546 वोटर हैं। 21 सेकंड में एक वोट डलवाना होगा।
महू
मतदान केंद्र: 260
मतदाता: 279965
- भाग संख्या 116 के ऋषिवैली एकेडमी धार नाका कमरा नंबर 1 के मतदान केंद्र पर 1226 वोटर। एक वोट का समय 32 सेकंड।
- भाग संख्या 139 के मा. कन्या विद्यालय कमरा नंबर 2 महूगांव के मतदान केंद्र पर 1426 वोटर। एक वोट के लिए मिलेंगे 24 सेकंड।
- भाग संख्या 183 के मा. विद्यालय कदमपुर के कमरा नंबर 1 के मतदान केंद्र पर 1375 वोटर हैं। 28 सेकंड में एक वोट डलवाना होगा।
- भाग संख्या 211 के शा. उ. मा. विद्यालय मानपुर के कमरा नंबर 3 के मतदान केंद्र पर 1435 वोटर। एक वोट का समय 23 सेकंड।
राऊ
मतदान केंद्र: 291
मतदाता: 356653
- भाग संख्या 127 के शा. मा. विद्यालय ग्रीन पार्क बांक के कमरा नंबर 1 के मतदान केंद्र पर 1604 वोटर। यहां 18 सेकंड में एक वोट डलवाना होगा।
- भाग संख्या 172 के सामुदायिक भवन रामरहीम कॉलोनी राऊ के मतदान केंद्र पर 1485 वोटर। एक वोट का समय 21 सेकंड।
- भाग संख्या 185 के क्लब हाउस सिलिकॉन सिटी हॉल नंबर 4 के मतदान केंद्र पर 1495 वोटर। एक वोट का समय 21 सेकंड।
- भाग संख्या 230 के लायनेस विद्या विहार पालदा के कमरा नंबर 2 के मतदान केंद्र पर 1378 वोटर। एक वोट का समय 28 सेकंड।
- भाग संख्या 251 के शा. मा. विद्यालय बिचौली मर्दाना के मतदान केंद्र पर 1514 वोटर। एक वोट का समय 22 सेकंड।
सांवेर
मतदान केंद्र: 305
मतदाता: 302235
- भाग संख्या 170 के उ. मा. विद्यालय मांगलिया सड़क के कमरा नंबर 1 के मतदान केंद्र पर 1518 वोटर। एक वोट का समय 22 सेकंड।
- भाग संख्या 225 के इंटलेक्ट हाइट्स स्कूल कैलोदहाला के कमरा नंबर 2 के मतदान केंद्र पर 1378 वोटर। एक वोट का समय 28 सेकंड।
- भाग संख्या 239 के आंगनबाड़ी भवन पिपल्याकुमार के मतदान केंद्र पर 1654 वोटर। एक वोट का समय 17 सेकंड।
- भाग संख्या 258 के पंचायत भवन नेमावर रोड असरावद बुजुर्ग के मतदान केंद्र पर 1265 वोटर। एक वोट का समय 32 सेकंड।
- भाग संख्या 290 के नया भवन हाई स्कूल कमरा नंबर 2 बावल्याखुर्द के मतदान केंद्र पर 1280 वोटर। एक वोट का समय 31 सेकंड।
निर्वाचन आयोग के नियमों के हिसाब से ही मतदान व्यवस्था कर रहे हैं। जहां 1550 से ज्यादा वोटर थे, वहां नए मतदान केंद्र बनाए हैं।- राजेंद्र रघुवंशी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी
Published on:
12 Nov 2023 08:38 am
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
