
मध्यप्रदेश चुनाव 2023
इंदौर। कांग्रेस की पहली सूची जारी होते ही प्रदेश का राजनीतिक माहौल गरमा गया है। मालवा-निमाड़ में 28 सीटों पर भाजपा-कांग्रेस के उम्मीदवार आमने-सामने हैं। 16 सीटों पर दोनों ही पार्टियों ने प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं। दोनों दल एक-दूसरे का इंतजार कर रहे हैं। इन सीटों पर जीत-हार में प्रत्याशियों का चेहरा महत्वपूर्ण होगा, इसलिए भाजपा और कांग्रेस इंतजार कर रही हैं कि सामने वालों की सूची आ जाए तो अपना प्रत्याशी घोषित करें। 2018 के विधानसभा चुनाव में मालवा-निमाड़ ने भाजपा को करारा झटका दिया था।
66 में से 36 सीट कांग्रेस ने जीती थी तो दो सीटों पर जीते निर्दलीयों को समर्थन था। 2013 में भाजपा के पास 56 सीटें थीं। कांग्रेस ने पहली सूची में 41 प्रत्याशियों की घोषणा की, जबकि भाजपा से 37 नाम हैं। प्रत्याशियों की घोषणा वाली 28 में से एक दर्जन सीटें वे भी हैं, जिन पर 2018 या उपचुनाव में भाजपा और कांग्रेस ने जिन्हें प्रत्याशी बनाया, उन्हीं को मैदान में उतारा है। इनमें से अधिकांश सीटों पर कांग्रेस की जीत हुई थी। 9 सीटें ऐसी हैं, जहां भाजपा प्रत्याशी हैं, लेकिन कांग्रेस की ओर से नाम घोषित नहीं किए गए हैं। 13 पर कांग्रेस के प्रत्याशी हैं, यहां भाजपा को नाम घोषित करना है।
इन 16 सीटों पर उम्मीदवार नहीं
शुजालपुर, बागली, बड़नगर, रतलाम ग्रामीण, जावरा, गरोठ, नीमच, खंडवा, नेपानगर, बुरहानपुर, सेंधवा, मनावर, धार, इंदौर तीन, इंदौर पांच और महू।
कांग्रेस का एक व भाजपा के 20 विधायक सकते में
मप्र में भाजपा ने 136 प्रत्याशी घोषित किए हैं, जिसमें मालवा में 37 सीटों पर नाम जारी हो गए हैं। कांग्रेस ने एक बार में 144 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। इसमें मालवा-निमाड़ के 31 विधायकों में से 30 को टिकट दिया। बड़नगर सीट होल्ड पर है। इधर, भाजपा ने 20 विधायकों के टिकट रोक रखे हैं।
पिछले चुनाव में हार- जीत का अंतर
शाजापुर
कांग्रेस - हुकुमसिंह कराड़ा
भाजपा - अरुण भीमावत
2018 में 44579 वोटों से कांग्रेस की जीत
हाटपीपल्या
भाजपा - मनोज चौधरी
कांग्रेस - राजीव सिंह बघेल
उप चुनाव 2020 - 13519 वोटों से भाजपा की जीत
सुवासरा
भाजपा - हरदीप सिंह डंग
कांग्रेस - राकेश पाटीदार
उप चुनाव 2020 - 29151 वोटों से भाजपा की जीत
महेश्वर
कांग्रेस - विजयलक्ष्मी साधौ
भाजपा - राजकुमार मेव
2018 - 35836 वोटों से कांग्रेस की जीत
कसरावद
कांग्रेस - सचिन यादव
भाजपा - आत्माराम पटेल
2018 - 5539 वोटों से कांग्रेस की जीत
राजपुर
कांग्रेस - बाला बच्चन
भाजपा - अंतरसिंह पटेल
2018 - 932 वोटों से कांग्रेस की जीत
आलीराजपुर
कांग्रेस - मुकेश पटेल
भाजपा - नागरसिंह चौहान
2018 - 21962 वोटों से कांग्रेस की जीत
थांदला
कांग्रेस - वीरसिंह भूरिया
भाजपा - कलसिंह भाबर
2018 - 5000 वोटों से कांग्रेस की जीत
पेटलावद
कांग्रेस - वेलसिंह मेड़ा
भाजपा - निर्मला भूरिया
2018 - 31151 वोटों से कांग्रेस की जीत
गंधवानी
कांग्रेस - उमंग सिंघार
भाजपा - सरदारसिंह मेड़ा
2018 - 38831 वोटों से कांग्रेस की जीत
देपालपुर
कांग्रेस - विशाल पटेल
भाजपा - मनोज पटेल
2018 - 10482 वोटों से कांग्रेस की जीत
राऊ
कांग्रेस - जीतू पटवारी
भाजपा - मधु वर्मा
2018 - 5703 वोटों से कांग्रेस की जीत
Published on:
17 Oct 2023 08:37 am
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
