27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इन 3 सीटों पर भाजपा करेगी बड़ा खेल ! इस दिन जारी होगी कांग्रेस के प्रत्याशियों की लिस्ट….

mp election 2023: इंदौर के तीन नंबर, पांच नंबर और महू में चौंका सकती है भाजपा, ऐसे बन रहे समीकरण

2 min read
Google source verification
cong.jpg

इंदौर। भाजपा ने एक बार फिर चौंकाया। अनुमान था कि श्राद्ध पक्ष के बाद पार्टी नई सूची जारी करेगी, लेकिन ए कैटेगरी की सीटों के 57 प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए। अब बी कैटेगरी की 94 सीटें बाकी हैं। इनमें इंदौर की तीन, पांच और महू विधानसभा है। माना जा रहा है कि पार्टी यहां कांग्रेस के प्रत्याशी घोषित होने का इंतजार करेगी। नए नाम भी यहां से प्रत्याशी बनाए जा सकते हैं। माना जा रहा है कि 23 के बाद कभी भी कांग्रेस अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर सकता है।

प्रदेश की 230 सीटों में से भाजपा ने 136 पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। सोमवार को जारी सीटें भाजपा की मजबूत दावेदारी वाली हैं। इंदौर की दो नंबर विधानसभा से विधायक रमेश मेंदोला ने 71 हजार, चार से विधायक मालिनी गौड़ ने 43 हजार और सांवेर से मंत्री तुलसीराम सिलावट ने उप चुनाव में 54 हजार मतों से जीत दर्ज कराई थी। अब प्रदेश की 94 सीटें बाकी हैं, जिसमें इंदौर की तीन व पांच नंबर के अलावा महू की सीट है। ये तीनों बी श्रेणी वाली हैं। तीन नंबर में दो, पांच नंबर में चार और महू में तीन बार से भाजपा जीत रही है, लेकिन सर्वे में पार्टी ने इन्हें कश्मकश वाली विधानसभाएं माना है। पार्टी की निगाह यहां से कांग्रेस प्रत्याशी पर है।

तीनों सीटों पर प्रयोग की स्थिति

तीनों ही सीटों पर भाजपा प्रयोग करने की स्थिति में है। कांग्रेस से तीन नंबर में अरविंद बागड़ी व पिंटू जोशी की दावेदारी है तो पांच नंबर में स्वप्निल कोठारी व सत्यनारायण पटेल का नाम है। महू में रामकिशोर शुक्ला टिकट की शर्त पर आए हैं, लेकिन अंतरङ्क्षसह दरबार दम भर रहे हैं।

रणनीति बनाने बैठे कांग्रेसी

आचार संहिता लगने के बाद कांग्रेस ने गांधी भवन में बैठक की। ङ्क्षपटू जोशी ने बताया कि बैठक में तीन नंबर विस पर फोकस किया गया। पर्यवेक्षक विमल शाह, चंद्रशेखर शर्मा, सुरजीत चड्ढा, गोलू अग्निहोत्री ने संबोधित किया।