19 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mp election 2023: पुराने दलित चेहरों पर भाजपा-कांग्रेस का दांव, दिग्गजों की प्रतिष्ठा पर उठ रहे सवाल

- दोनों ने एक-एक सीट पर उतारे नए प्रत्याशी, दिग्गजों की प्रतिष्ठा का सवाल

2 min read
Google source verification
999.jpg

mp election date 2023

मोहित पांचाल, इंदौर। मालवा-निमाड़ की 66 में से दलित वर्ग के लिए आरक्षित आठ सीटों पर कांग्रेस-भाजपा ने एक बार फिर दिग्गजों को मैदान में उतारा है। पिछले चुनाव में 75 फीसदी पर कांग्रेस का कब्जा था। महज एक-एक सीट पर कांग्रेस व भाजपा ने नए चेहरे दिए हैं।

2003 के बाद तीन चुनाव में मालवा-निमाड़ की इन आठ सीटों पर अधिकांश समय भाजपा का दबदबा रहा, लेकिन 2018 के चुनाव में छह सीटों पर करारी हार मिली। भाजपा के खाते में सिर्फ मल्हारगढ़ और खंडवा की सीटें ही आई थीं। कांग्रेस के दिग्गज नेताओं सज्जनसिंह वर्मा, विजय लक्ष्मी साधौ व तुलसीराम सिलावट को जीत के इनाम के तौर पर मंत्री बनाया गया। बाद में सिलावट भाजपा में चले गए। इससे दलित वर्ग की आठ में से कांग्रेस की पांच और भाजपा की तीन सीट हो गई। इस बार कांग्रेस के सात सीटों पर पुराने प्रत्याशियों को तो नए में एक मात्र टिकट सांवेर से रीना बौरासी को दिया है।

उप चुनाव में सांवेर से रीना के पिता प्रेमचंद गुड्डू 54 हजार मतों से हारे थे। भाजपा के नए चेहरों में खंडवा से कंचन मुकेश तन्वे ही हैं। वे वर्तमान में खंडवा जिला पंचायत अध्यक्ष भी हैं। पूर्व सांसद चिंतामणि मालवीय को आलोट व पूर्व विधायक राजेश सोनकर को सोनकच्छ से टिकट देकर क्षेत्र में नया चेहरा देने का प्रयास किया गया है। महेश्वर से पूर्व विधायक राजकुमार मेव को टिकट दिया है, जो पिछले चुनाव में निर्दलीय चुनाव लड़कर दूसरे नंबर पर आए थे।

मालवा-निमाड़ की अजा सीट

1. खंडवा
भाजपा: कंचन मुकेश तन्वे
कांग्रेस: कुंदन मालवीय
(भाजपा की परंपरागत सीट)

2. महेश्वर
भाजपा: राजकुमार मेव
कांग्रेस: विजयलक्ष्मी साधौ
(साधौ तीन बार तो मेव एक बार विधायक रहे)

3. सांवेर
भाजपा: तुलसीराम सिलावट
कांग्रेस: रीना बौरासी
(सिलावट 5 बार विधायक)

4. आगर
भाजपा: मधु गेहलोत
कांग्रेस: विपिन वानखेड़े
(भाजपा की परंपरागत सीट, 2018 में वानखेड़े जीते)

5. सोनकच्छ
भाजपा: राजेश सोनकर
कांग्रेस: सज्जनसिंह वर्मा
(वर्मा पांच बार से विधायक)

6. तराना
भाजपा: ताराचंद गोयल
कांग्रेस: महेश परमार
(परमार ने भाजपा की परंपरागत सीट पर सेंध लगाई, उज्जैन महापौर का चुनाव भी कम वोटों से हारे)

7. आलोट
भाजपा: चिंतामणि मालवीय
कांग्रेस: मनोज चावला
(आमतौर पर भाजपा की सीट, पर पिछला चुनाव चावला जीते)

8. मल्हारगढ़
भाजपा: जगदीश देवड़ा
कांग्रेस: परशुराम सिसोदिया
(देवड़ा 6 बार से विधायक)