2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mp election 2023 : प्रत्याशियों पर निगम की पैनी नजर, नामांकन से पहले तुरंत जमा करें प्रॉपर्टी टैक्स, तभी मिलेगा नो-ड्यूज

-निगम को करीब एक करोड़ वसूली की उम्मीद

less than 1 minute read
Google source verification
99.jpg

elections 2023

इंदौर। विधानसभा चुनाव से पहले अफसरों को उम्मीद है कि इस बार नगर निगम की आर्थिक हालत में सुधार होगा। चुनाव में प्रदेश के प्रत्याशियों में से कई ऐसे हैं, जिनकी इंदौर में संपत्ति है। निगम ऐसे प्रत्याशियों को नोटिस जारी कर संपत्ति कर जमा करने करने को कह रहा है। अब तक अलग-अलग जोन में लाखों रुपए जमा हो चुके हैं।

दरअसल, मालवा-निमाड़ के कई प्रत्याशियों की इंदौर में संपत्ति है। इनमें से कुछ का टैक्स बकाया है। नामांकन के वक्त सभी को नो-ड्यूज जमा करना होगा। इस नियम से निगम को अपने आर्थिक हालात में सुधार होने की उम्मीद है। मालूम हो, निगम में इन दिनों आर्थिक संकट है। निगम राजस्व वसूली के प्रयास में जुटा है। ऐसे प्रत्याशियों की संपत्ति भी तलाशी जा रही है, जिनकी प्रॉपर्टी नगर निगम सीमा में है और उनका टैक्स बाकी है।

एक प्रत्याशी ने दिया चेक

देपालपुर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी विशाल पटेल ने बकाया संपत्ति कर जमा करने के लिए 24 लाख का चेक दे दिया है। एक-दो दिन में ही निगम के खाते में यह पैसा आ जाएगा। विधानसभा पांच से प्रत्याशी सत्यनारायण पटेल कुछ समय पूर्व संपत्ति कर जमा कर चुके हैं। विधानसभा एक से प्रत्याशी संजय शुक्ला ने सरवटे और पलासिया स्थित कमर्शियल प्रॉपर्टी का टैक्स जमा कराया है। विजय शाह को करीब 36 लाख रुपए जमा कराना हैं। इनके अलावा खरगोन, खंडवा, सेंधवा, झाबुआ सहित कई जगह के प्रत्याशियों की शहर में संपत्ति होने की जानकारी मिली है। बकायादारों को निगम नोटिस जारी कर रहा है।