
mp assembly election
इंदौर। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस शुक्रवार को सुबह 11.30 बजे इंदौर आकर बुरहानपुर जाएंगे। वहां से दोपहर 3.45 बजे इंदौर लौटेंगे। शाम 6 बजे फडणवीस की इंदौर तीन के रामबाग और रात 8 बजे शिवाजी नगर में सभा होगी। ये दोनों क्षेत्र मराठी बहुल हैं, जिन्हें साधने का प्रयास किया जाएगा। रात 9.30 बजे मुंबई जाएंगे। शुक्रवार को ही वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन दोपहर 11 बजे खेल प्रशाल में मीडिया से चर्चा करेंगी। दोपहर एक बजे इंदौर से रवाना होंगी।
शनिवार को शाह इंदौर संभाग में
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार सुबह 11.10 बजे इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेगे। यहां से वे मनावर, लुन्हेरा जाकर सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद गंधवानी, अवल्दा से जिराबाद रथ सभा होगी। फिर बदनावर की सभा संबोधित कर धार पहुंचेगे। भोजशाला के दर्शन के बाद लालबाग मैदान पर जनसभा को संबोधित करेंगे। इंदौर भाजपा का प्रयास है कि शाह की बेटमा में सभा रखी जाए, जिसे लगभग स्वीकृति मिल गई है। देपालपुर के भाजपा प्रत्याशी मनोज पटेल के समर्थन में वे सभा करेंगे और इंदौर आकर अहमदाबाद जाएंगे।
कलेक्टर ने व्यावसायिक संगठनों से किया संवाद
विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश में 17 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में इंदौर के व्यापारी संगठनों से गुरुवार को प्रीतमलाल दुआ सभागृह में संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. इलैयाराजा टी व्यावसायिक संगठनों के बीच पहुंचे और मतदान में इंदौर को नंबर वन बनाने की अपील की। साथ ही अधिक से अधिक मतदान करने की शपथ दिलाई।
Published on:
10 Nov 2023 08:40 am
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
