29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mp election 2023: जयस बिगाड़ सकता है कांग्रेस का समीकरण, कई सीटों पर हो सकती है उठापटक !

इंदौर। मालवा-निमाड़ की एक तिहाई सीटें आदिवासी वर्ग के लिए आरक्षित हैं। 2018 में कांग्रेस का एक तरफा कब्जा था, लेकिन इस चुनाव में जयस के कारण समीकरण गड़बड़ाने की आशंका है।

2 min read
Google source verification
capture.png

mp assembly election

पांच साल पहले कांग्रेस को जिताने वाले जयस के अलग-अलग गुटों ने इस बार अधिकांश सीटों पर प्रत्याशी खड़े किए। वे वोट काटते हैं तो फायदा भाजपा को हो सकता है। प्रदेश की 47 आदिवासी सीटों में से 22 मालवा-निमाड़ में आती हैं। इस बार जयस के अलावा भारत आदिवासी पार्टी ने भी एक दर्जन से अधिक उम्मीदवार उतारे। जयस ने आदिवासी वोट हासिल किए तो एक दर्जन से अधिक सीटों पर उठापटक हो सकती है।

तीन बार का इतिहास

पिछले चुनाव में 17 सीटों पर कांग्रेस का कब्जा रहा। 2013 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के खाते में 16 सीटें आई थीं तो कांग्रेस को महज 6 सीटें मिलीं। 2008 में कांग्रेस और भाजपा के पास 11-11 सीटें थीं।

35 सीटों पर प्रभाव

प्रदेश की 230 सीटों में से 47 आदिवासी वर्ग के लिए आरक्षित हैं तो 35 सीटों पर इस वर्ग की आबादी 20 प्रतिशत से अधिक है। सबसे ज्यादा सीटें मालवा-निमाड़ में हैं। महू व मंधाता के अलावा भी जयस ने प्रत्याशी खड़े किए हैं। करीब 15 सीटों पर आदिवासी समाज 10 से 20 प्रतिशत है।

22 सीटों का समीकरण

1. हरसूद (अजजा)

भाजपा: विजय शाह
कांग्रेस: सुखराम साल्वे
जयस: महेंद्र बड़ाई

2. पंधाना (अजजा)

भाजपा: छाया मोरे
कांग्रेस: रुपाली बरे

3. नेपानगर (अजजा)

भाजपा: मंजू राजेंद्र दादू
कांग्रेस: गेंदूबाई चौहान
जयस: बीलरङ्क्षसह जमरा

4. भीकनगांव (अजजा)

भाजपा: नंदा ब्राम्हणे
कांग्रेस: झूमा सोलंकी
जयस: सुरेश मुजाल्दे व मोहन पटेल
भारत आदिवासी पार्टी: अश्विन धुपे

5. भगवानपुरा (अजजा)

भाजपा: चंद्रङ्क्षसह वास्कले
कांग्रेस: केदार डावर
जयस: मोहन किराड़े (केदार पिछले चुनाव में जयस के समर्थन से निर्दलीय जीते थे। उसी टीम ने किराड़े को खड़ा किया।)

6. सेंधवा (अजजा)

भाजपा: अंतरङ्क्षसह आर्य
कांग्रेस: मोंटू सोलंकी

7. राजपुर (अजजा)

भाजपा: अंतरङ्क्षसह पटेल
कांग्रेस: बाला बच्चन
जयस: सुनील सोलंकी
भारत आदिवासी पार्टी: रवि चौहान

8. पानसेमल (अजजा)

भाजपा: श्याम बर्डे
कांग्रेस: चंद्रभागा किरोड़े
जयस: रमेश चौहान (चौहान जिला पंचायत सदस्य हैं, उनकी एक पत्नी जनपद सदस्य तो दूसरी सरपंच है।)

9. बड़वानी (अजजा)

भाजपा: प्रेमङ्क्षसह पटेल
कांग्रेस: राजन मंडलोई

10. आलीराजपुर (अजजा)

भाजपा: नागरङ्क्षसह चौहान
कांग्रेस: मुकेश पटेल
जयस: नवलङ्क्षसह मंडलोई

11. जोबट (अजजा)

भाजपा: विशाल रावत
कांग्रेस: सेना पटेल
जयस: ङ्क्षरकू बाला डावर (जिला पंचायत व जनपद का चुनाव जीतीं।)

12. झाबुआ (अजजा)

भाजपा: भानू भूरिया
कांग्रेस: विक्रांत भूरिया
जयस: अमरङ्क्षसह भाभर

13. थांदला (अजजा)

भाजपा: कलङ्क्षसह भाभर
कांग्रेस: वीरङ्क्षसह भूरिया
जयस: माजू ङ्क्षसह डामौर

14. पेटलावद (अजजा)

भाजपा: निर्मला भूरिया
कांग्रेस: वेलङ्क्षसह मेड़ा
जयस: बालू ङ्क्षसह गामड़

15. सरदारपुर (अजजा)

भाजपा: वेलङ्क्षसह भूरिया
कांग्रेस: प्रताप ग्रेवाल
जयस: राजेंद्र गामड़ (जिला पंचायत चुनाव में 13 हजार वोट मिले।)

16. गंधवानी (अजजा)

भाजपा: सरदारङ्क्षसह मेड़ा
कांग्रेस: उमंग ङ्क्षसघार

17. कुक्षी (अजजा)

भाजपा: जयदीप पटेल
कांग्रेस: हनी बघेल
जयस: बोंदलङ्क्षसह मुजाल्दा

18. मनावर (अजजा)

भाजपा: शिवराम कन्नोज
कांग्रेस: डॉ. हीरालाल अलावा
आप: लालङ्क्षसह बरमन (जयस के प्रदेश अध्यक्ष थे, इस्तीफा देकर चुनाव लड़ रहे हैं।)

19. धरमपुरी (अजजा)

भाजपा: कालूङ्क्षसह ठाकुर
कांग्रेस: पांचीलाल मेड़ा

20. बागली (अजजा)

भाजपा: मुरली भंवरा
कांग्रेस: गोपाल भोंसले
जयस: सूरज डावर

21. रतलाम ग्रामीण (अजजा)

भाजपा: मथुरालाल डावर
कांग्रेस: लक्ष्मण ङ्क्षडडोरे
जयस: डॉ. अभय ओहरी

22. सैलाना (अजजा)

भाजपा: संगीता चारेला
कांग्रेस: हर्ष विजय गेहलोत
जयस: कमलेश्वर डोडियार

2018 के चुनाव परिणाम

विधानसभा पार्टी जीत का अंतर
हरसूद भाजपा 18949
पंधाना भाजपा 23750
बड़वानी भाजपा 54067
बागली भाजपा 11843
रतलाम ग्रामीण भाजपा 5605
भीकनगांव कांग्रेस 27257
भगवानपुरा कांग्रेस 9716
सेंधवा कांग्रेस 15878
राजपुर बाला बच्चन 932
पानसेमल कांग्रेस 25222
आलीराजपुर कांग्रेस 21962
थांदला कांग्रेस 31151
पेटलावद कांग्रेस 5000
सरदारपुर कांग्रेस 36205
गंधवानी कांग्रेस 38831
कुक्षी कांग्रेस 62930
मनावर कांग्रेस 39501
धरमपुरी कांग्रेस 13972
सैलाना कांग्रेस 28498
नेपानगर कांग्रेस 1264
जोबट कांग्रेस 2056
झाबुआ भाजपा 0437


नेपानगर: उपचुनाव में भाजपा जीती
जोबट: उपचुनाव में भाजपा जीती
झाबुआ: उपचुनाव में कांग्रेस जीती