
मध्यप्रदेश चुनाव 2023
कांग्रेस की पहली सूची में जिले के 6 टिकट थे। विधानसभा 3, 5 और महू को लेकर एक राय नहीं बनने से प्रत्याशी घोषित नहीं किए। 3 नंबर में अश्विन जोशी और पिंटू जोशी में खींचतान है तो 5 नंबर में स्वप्निल कोठारी और सत्यनारायण पटेल टिकट मांग रहे हैं।
तीन नंबर में पिंटू जोशी को लेकर नेताओं में एक राय बन गई है। पिंटू के नाम पर कमलनाथ और दिग्विजय सिंह दोनों राजी हैं। 5 नंबर से सत्यनारायण पटेल का नाम तय कर लिया गया है। प्रियंका गांधी ने पटेल की पैरवी की है। महू से अंतरसिंह दरबार, रामकिशोर शुक्ला या फिर किसी तीसरे उम्मीदवार को मैदान में उतारा जा सकता है। मालूम हो, मंगलवार को स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक होनी है। कमेटी पैनल के नामों पर मंथन कर सिंगल नाम प्रस्तावित करेगी। बुधवार को होने वाली सेंट्रल इलेक्शन कमेटी की बैठक में सिंगल नामों पर विचार कर सूची जारी की जाएगी।
कांग्रेस कार्यालय के बाहर विरोध, पुलिस ने किया केस दर्ज
कांग्रेस की सूची जारी होने के बाद विरोध भी शुरू हो गया है। दोपहर 12 बजे कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन पर कई लोगों ने नारेबाजी करते हुए टिकट वितरण का विरोध किया। यह विरोध विधानसभा 4 के प्रत्याशी राजा मंधवानी का था। बताया जाता है कि ये लोग कांग्रेस से ही जुड़े हैं। इसी विधानसभा के अन्य दावदारों के इशारे पर विरोध किया गया है। जब विरोध चल रहा था तब कार्यालय में मोर्चा-प्रकोष्ठ के प्रमुख देवेन्द्र सिंह यादव थे। विरोध करने वाले गांधी भवन में प्रवेश करने की कोशिश करने लगे। इस पर यादव व अन्य नेताओं ने रोका।
इधर पुलिस को जानकारी मिलने पर विरोध करने वालो पर केस दर्ज किया गया है। पंढरीनाथ थाना टीआई अनिल गुप्ता ने बताया कि विरोध प्रदर्शन करने वाले निर्मल और रीना समेत अन्य पर केस दर्ज किया गया है।
Published on:
17 Oct 2023 11:56 am
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
