मामला इंदौर के चंदन नगर थाना इलाके का है जहां रहने वाले 27 साल के युवक ने बीते दिनों पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया था कि उसकी शादी निकिता (बदला हुआ नाम) के साथ होने वाली थी। लेकिन जिस दिन शादी थी उसी दिन निकिता बाथरूम का बहाना बनाकर जेवरात व नकदी लेकर फरार हो गई थी। इस शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी और अब पुलिस ने दुल्हन व उसके एक साथी को गिरफ्तार किया है।