25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इंदौर में महिला भिखारी के पास मिले इतने नोट की हैरान रह गया हर कोई, बोली- ये तो एक हफ्ते की कमाई है…

mp news: महिला भिखारी ने बताया कि यह उसके एक हफ्ते की कमाई है। उसने यह भी बताया कि इतनी रकम वो हर 10-15 दिन में भिक्षा वृत्ति से इकहट्ठा कर लेती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 12 Dec 2024, 4:15 PM IST

indore

mp news: मध्यप्रदेश के इंदौर में एक महिला भिखारी की हफ्ते भर की कमाई सुनकर आपको यकीन नहीं होगा। महिला भिखारी के पास से करीब 75 हजार रुपए नकद मिले हैं और उसका कहना है कि ये तो उसके एक हफ्ते की कमाई है और हर 10-15 दिन में वो इतने पैसे इकहट्ठे कर लेती है। महिला अक्सर शनि मंदिर और जैन मंदिर के पास भिक्षा मांगती थी। उसे रेस्क्यू कर उज्जैन के सेवाधाम में पुर्नवास के लिए भेजा गया है।

भिखारिन की कमाई सुनकर रह गए हैरान

इंदौर शहर को भिक्षा वृत्ति मुक्त करने के लिए कलेक्टर आशीष सिंह ने दिशा निर्देश दिए थे। जिसके बाद महिला एवं बाल विकास अलग अलग टीम बनाकर अभियान चला रही है। इसी अभियान के तहत एक टीम ने बड़ा गणपति और राजवाड़ा इलाके में शनि मंदिर के पास से भीख मांगते हुए एक महिला का रेस्क्यू किया। टीम ने जब जांच की तो महिला भिखारी के पास से 74768 रूपए मिले जिन्हें देखकर टीम के सदस्य हैरान रह गए। उन्होंने पैसों के बारे में महिला भिखारी से पूछा तो उसने कहा ये उसके एक हफ्ते की कमाई है और इतने पैसे तो वो हर 10-15 दिनों में इकहट्ठे कर लेती है।


यह भी पढ़ें- लाड़ली बहना योजना की बढ़ने वाली है राशि ! सरकार ने शुरू की तैयारी

1-500 रुपए तक के नोट मिले

यह महिला भिखारी अक्सर शनि मंदिर, जैन मंदिर सहित आसपास के क्षेत्रों में भिक्षा मांगती देखी गई है। उसके पास 1 से लेकर 500 रुपए तक के नोट मिले हैं। सबसे ज्यादा 100 रुपए के 423 नोट (42300 रुपए), 50 रुपए के 174 नोट (8700रुपए), 20 रुपए के 305 नोट (6100 रुपए), 10 रुपए के 280 नोट (2800 रुपए), 200 रुपए के 18 नोट (3600 रुपए) और 500 रुपए के 22 नोट (11,000 रुपए) मिले हैं। टीम ने महिला भिखारी का रेस्क्यू कर उसे उज्जैन के सेवाधाम आश्रम भेज दिया है।


यह भी पढ़ें- एमपी के 3 जिलों के 77 गांवों की जमीन होगी अधिग्रहित मिलेगा मुआवजा, बिछ रही नई रेल लाइन