Ladli Behna Yojana: मध्यप्रदेश की लाड़ली बहना योजना को लेकर एक बड़ा अपडेट है। लाड़ली बहना योजना की लाभार्थियों को जल्द ही खुशखबरी मिल सकती है। इस बात के संकेत मध्यप्रदेश सरकार की नई तैयारी से मिल रहे हैं। दरअसल मध्यप्रदेश की मोहन यादव सरकार महत्वाकांक्षी लाड़ली बहना योजना को बजट में प्राथमिकता देगी और इसके लिए महिला बाल विकास विभाग का बजट बढ़ा सकती है। 16 दिसंबर से प्रारंभ होने वाले मप्र. विधानसभा के शीतकालीन सत्र में प्रथम अनुपूरक बजट प्रस्तुत होगा, जो 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक का हो सकता है।