15 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MPPSC ने जारी की 2023 की परीक्षाओं की तिथि, देखें लिस्ट

MPPSC 2023- 29 जनवरी से 2019 की मेन्स, मार्च में होगी 2021 की परीक्षा

2 min read
Google source verification

इंदौर

image

Manish Geete

Nov 26, 2022

image.png

इंदौर. मप्र लोक सेवा आयोग ने नए साल में होने वाली प्रमुख परीक्षाओं की घोषणा की है। अलग-अलग साल की राज्य सेवा-राज्य वन सेवा सहित राज्य पात्रता परीक्षा, कम्प्यूटर प्रोग्रामर व सहायक कुलसचिव परीक्षा की प्रस्तावित तिथि जारी की है। 2019 की राज्य सेवा मुख्य परीक्षा जनवरी में व 2021 की परीक्षा मार्च में होगी।

ओबीसी आरक्षण पर कोर्ट में लगी याचिकाओं से भर्तियां रुकी थी। शासन ने बीच का रास्ता निकालते हुए गैर-विवादित 87 पदों के मुख्य व बाकी पदों के लिए प्रावधिक चयन सूची जारी कराने के निर्देश दिए। इसी कड़ी में पीएससी न सिर्फ नतीजे जारी कर रहा है, बल्कि इसी कड़ी में पीएससी घोषित पदों को इसी अनुपात में बांट रहा है। राज्य सेवा के बाद 26 फरवरी को राज्य वन सेवा (मुख्य) 2019 के पेपर होंगे।

यह भी पढ़ेंः

mppsc news: एमपीपीएससी की परीक्षा में आरक्षण को लेकर आया नया अपडेट

सैट अप्रेल में, मई में 2022 की प्रारंभिक परीक्षा

परीक्षा कैलेंडर में उन परीक्षाओं की भी तिथियां प्रस्तावित हैं, जिनकी अधिसूचना जारी नहीं हुई है। इनमें अगले वर्ष होने वाली राज्य पात्रता परीक्षा और राज्य सेवा व राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2022 है। राज्य पात्रता परीक्षा (सैट) के लिए 9 अप्रेल और राज्य सेवा परीक्षाओं के लिए 21 मई प्रस्तावित है।

प्रस्तावित तिथियां

राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2021: 16 मार्च से 21 मार्च 2023
राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा 2021: 16 अप्रेल 2023
राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2022: 21 मई 2023
राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2022: 21 मई 2023

सैट: 9 अप्रेल 2023

कम्प्यूटर प्रोग्रामर परीक्षा 2021: 16 अप्रेल 2023
सहायक कुलसचिव परीक्षा 2022: 28 मई 2023
2020 के लिए विधिक राय का इंतजार

पीएससी को 2020 की राज्य सेवा परीक्षा कराने विधिक राय का इंतजार है। 260 प्रशासनिक पदों पर भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जनवरी में जारी हुआ था। इसमें 7300 अभ्यर्थी चुने गए। पुराने फॉर्मूले से प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी कर मुख्य परीक्षा कराई। नए फॉर्मूले के बाद पीएससी पर दबाव है कि प्रारंभिक परीक्षा के रिजल्ट में 87 व 13% फॉर्मूला लागू हो। ऐसा होने से मुख्य परीक्षा फिर करानी होगी।

यहां देखें वेबसाइट