
इंदौर. किंग्स इलेवन पंजाब और मुंबई इंडियंस के बीच शुक्रवार को इंदौर में आइपीएल का मुकाबला खेला जाएगा। इसके लिए मुंबई टीम की मालकिन नीता अंबानी और आकाश अंबानी भी इंदौर आ रहे हैं। अंबानी फैमिली के लिए होटल मैरिएट में खास प्रबंध किए गए हैं। खासतौर पर उनके खाने और सुरक्षा को लेकर आइपीएल की ओर से होटल को शेड्यलू भेजा गया है। मेन्यू में हरी सब्जियां और ज्यूस सहित ऑइल फ्री फूड परोसने की बात लिखी गई है।
सूत्रों के अनुसार नीता अंबानी के लिए खासतौर पर चार तरह के डिटोक्स वाटर बनवाए जाएंगे। खाने में शुगर, ऑइल और मसाला फ्री फूड परोसा जाएगा। इसके साथ ही ऑफ कुक वेजिटेबल सर्व होगा। होम कुकिंग में बनने वाले फूड के साथ चुकंदर का ज्यूस रूम्स में रखा जाएगा। इसके अलावा (कई तरह के अनाज से मिलकर बनी ब्रेड) मल्टी ग्रेन ब्रेड खास रहेगी। नीता को सोने से पहले पनीर और रातभर से भीगे हुए बादाम भी दिए जाएंगे। तीन तरह की सब्जियों का ज्ूयस भी रहेगा। वहीं आकाश अंबानी के रूम में पिटा क्रिप्स लावाश और टेंडर कोकोनट वाटर भी रखवाया जाएगा। अंबानी फैमिली के लिए होटल में नाइट कैमरे और सिक्योरिटी पुख्ता कर दी गई है।
पालक, धनिया और नींबू के ज्यूस से यंग रहती है स्किन
शेफ विवेक ने बताया कि नीता के लिए खासतौर पर पालक, धनिया और नींबू को मिलाकर ज्यूस बनाया जा रहा है। यह डिटोक्स ज्यूस बॉडी पर रिवर्स काम करता है। इसे रोजाना पीने से स्कीन यंग रहती है। यह बॉडी में बढ़ रहे टॉकसीन को रोकता है। लंच में बिना तेल यूज किया फूड रहेगा। इसमें लेटिस पत्तों से बना सलाद खास रहेगा। साथ ही कोकोनेट वॉटर भी अलग से सर्व किया जाएगा। ब्रेकफास्ट के लिए लाइट वेट फूड अरेंज किए हैं। चायनीज खाने को अवॉइड किया गया है। अंकूरित मूंग की दाल, गेहूं की रोटी और पनीर परोसी जाएगी। इसमें फाइबर कंटेंट ज्यादा होता है।
मल्टी ग्रेन बेड
यह प्रोटीन युक्त ब्रेड होती है। इसमें तीन से चार तरह के अनाज मिक्स कर बनाई जाती है। इस ब्रेड की खासियत है कि इसमें फाइबर काफी मात्रा में होता है, जिससे कि भूख कम लगती है और फैट भी नहीं बढ़ता है।
Published on:
04 May 2018 01:30 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
