
इंदौर में एक दिलदहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक 14 साल की लड़की की रेप के बाद बेरहमी से हत्या कर दी गई। लड़की की लाश एक खेत में क्षत विक्षत हालत में मिली थी जिसे जानवरों ने बुरी तरह से नोंच दिया था। पुलिस ने महज 5 दिनों के अंदर इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी नाबालिग का पड़ोसी ही निकला है। आरोपी बाणगंगा नंद बाग का रहने वाला है। वो घुमाने के बहाने नाबालिग लड़की को अपने साथ लेकर आया था।
एरोड्रम थाना इलाके में मिली थी लाश
इंदौर पुलिस को एरोड्रम थाना इलाके में एक खेत में बीते दिनों एक सड़ी गली लाश मिली थी। लाश किसी महिला की लग रही थी जिसे जानवरों ने बुरी तरह से नोंचा हुआ था। पुलिस ने मामले की तफ्तीश की तो पता चला कि जो लाश मिली है वो एक 14 साल की लड़की की है। जिसकी गुमशुदगी भी परिजन ने पुलिस में दर्ज कराई थी। 5 दिन से नाबालिग घर से गायब थी। शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने जांच तेज की और महज 5 दिन के अंदर ही नाबालिग की हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
रेप के बाद की थी हत्या
आरोपी नाबालिग के ही पड़ोस में रहने वाला युवक यशपाल लोधी निकला है। जिसने पुलिस की पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपी यशपाल ने पुलिस को बताया है कि घटना वाले दिन वो नाबालिग को घुमाने के बहाने अपने साथ ले गया था। खेत में ले जाकर उसने नाबालिग के साथ रेप किया था। उसे डर था कि नाबालिग रेप के बारे में परिवार वालों को बता देगी इसलिए उसने गला दबाकर उसे मार डाला था। पुलिस ने आरोपी यशपाल को गिरफ्तार कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज एक बार फिर वारदात की गुत्थी सुलझाने में पुलिस के लिए मददगार साबित हुए।
यह भी पढ़ें- चलती ट्रेन में महिला को उठा लेबर पेन, भोपाल के डॉक्टर ने कराई डिलीवरी, कंबल देने पर भड़क गया रेलवे
Published on:
30 Dec 2023 04:12 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
