सक्रिय न रहने और संगठन गतिविधियों को न चलाने पर शहर युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष स्वप्निल कांबले, एक नंबर विधानसभा के अध्यक्ष विशाल अनिकेत परिहार, दो नंबर के अध्यक्ष नितिन पांचाल, तीन नंबर के अध्यक्ष अनमोल ढोली, चार नंबर के अध्यक्ष आतिश बिंजवा और पांच नंबर के अध्यक्ष अंकित दुबे को नोटिस दिया गया है। इनके साथ ही शहर युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष सावेज खान, पूजा अवस्थी, निखिल वर्मा, महासचिव मिथुन यादव, शांतनु लहिया, जुनेद अली, सौरभ शर्मा, भरत भूषण और आनंद वाघ को भी नोटिस दिया गया है। यह सभी पदाधिकारी निर्वाचित हैं।